फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers angry over change of polling station

मतदान केंद्र बदलने से नाराज ग्रामीणों ने की शिकायत

Tue, 02 Mar 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Villagers angry over change of polling station
अहरौला। बूढ़नपुर तहसील के कल्यानपुर गांव में पंचायत चुनाव से ठीक पहले परिषदीय विद्यालय में बने मतदान केंद्र को बदल दिया है। अब मैनेजमेंट स्कूल में मतदान केंद्र बना दिया गया है। उधर, मतदान केंद्र बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम बूढ़नपुर अरविंद सिंह ने ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ अहरौला को जांच के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

कल्यानपुर गांव के शिकायतकर्ता रामेश्वर यादव ने बताया कि उनके गांव के मतदाताओं का मतदान केंद्र परिषदीय विद्यालय में हुआ करता था। कुछ लोगों ने व्यक्तिगत हितों के चलते वहां से मतदान केंद्र बदलवा कर एक मैनेजमेंट स्कूल में करा दिया है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। एसडीएम से शिकायत करने पर खंड विकास अधिकारी और एडीओ पंचायत को जांच के लिए लिखा गया है। शिकायत करने वालों में रामनरेश, विक्रम यादव, विवेक, अंगद, राजनाथ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed