फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Village development officer suspended over death of cows

Azamgarh News: गोवंशों की मौत पर ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

Wed, 10 Jul 2024 02:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Village development officer suspended over death of cows
मेंहनगर विकास खंड के कंहरिया स्थित अस्थायी गो आश्रय स्थल में गोवंशों की मौत के बाद मंगलवार को डीएम विशाल भारद्वाज ने स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में लापरवाही पर डीएम ने ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया और खंड विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर की गई जांच के दौरान क्षेत्रीय पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि तीन गोवंश 7 जुलाई की देर शाम और दो गोवंश 8 जुलाई की सुबह मृत पाए गए थे। पशुओं की मृत्यु का कारण गोशाला में समुचित रख-रखाव का अभाव और अधिक उम्र बताई जा रही है। जांच के दौरान यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि मृतक गोवंशों के शव निस्तारण में अत्यधिक विलंब किया गया।
विज्ञापन

प्रकरण में जांच अधिकारियों की आख्या के आधार पर प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए सचिव और ग्राम विकास अधिकारी कम्हरिया विशाल चंद्र को निलंबित कर दिया गया है। प्रधान ग्राम पंचायत कम्हरिया सोनिया पर पंचायत राज एक्ट की सुसंगत धारा के अधीन कार्रवाई की गई है। इसके अतिरिक्त डॉ. अनिल कुमार राय उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी मेंहनगर और अजीत कुमार यादव पशुधन प्रसार अधिकारी खरगपुर के उत्तरदायित्व निर्धारण की कार्रवाई की गई है। साथ ही खंड विकास अधिकारी मेंहनगर श्वेतांक सिंह को उनके शिथिल पर्यवेक्षण के लिए कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed