फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   vigorous communicable disease control campaign

Azamgarh News: जोरशोर से चल रहा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

Mon, 03 Jul 2023 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
vigorous communicable disease control campaign
बरसात के मौसम में संचारी रोग मच्छरों के काटने से बढ़ जाते है। जिसे देखते हुए शासन के निर्देश पर एक जुलाइ से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरूआत हुई है। जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करने व बचाव के उपाय बनाते की कवायद में जुटी है। जिला मलेरिया अधिकारी शेषधर द्विवेदी ने बताया कि संचारी रोग से बचाव के लिए शुरू हुए अभियान की सफलता को लेकर 156 आशा संगिनी, 3980 आशा और 5588 आंगनबाड़ी कार्यकत्री को लगाया गया है। दो चरणों में आयोजित इस अभियान के प्रथम चरण में लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही संचारी रोगों के फैलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मच्छरों पर लगाम की कवायद भी जोरशोर से शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि दवा का छिड़काव आदि कराया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने घर अथवा आसपास पानी न जमा होने दे। जब पानी नहीं जमा होगा तो मच्छर भी नहीं पनपेंगे। जब मच्छर नहीं पनपेंगे तो संचारी रोग भी नियंत्रित रहेगा। अभियान के दूसरे चरण में 17 से दस्तक अभियान की शुरूआत होगी। जिसमें विभाग की टीम घर-घर जा कर संचारी रोगों से ग्रसित लोगों की पहचान कर इलाज की व्यवस्था करेगा। उन्होंने बताया कि संचारी रोगो में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फ्लू, वायरल बीमारियां आती है। जो दूषित पानी, खानपान तथा मच्छरों के काटने से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed