फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Video viral making illegal recovery in the name of examination form, instructions for action

परीक्षा फार्म के नाम पर अवैध वसूली करते हुए वीडियो वायरल, कार्रवाई के निर्देश

Tue, 02 Aug 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Video viral making illegal recovery in the name of examination form, instructions for action
आजमगढ़। बिलरियागंज के एक इंटर कालेज में इंटरमीडिएट व्यक्तिगत परीक्षा शुल्क के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा कि वायरल वीडियो में जो व्यक्ति पैसा ले रहा वह प्रधानाचार्य का चालक है। इस संबंध में डीआईओएस व संयुक्त शिक्षा निदेशक से लगायत डीएम तक से शिकायत हुई है। डीआईओएस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही चालक के विरूद्घ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए हैं। रानी की सराय निवासी संदीप विश्वकर्मा बिलरियागंज के एक राजकीय बालिका इंटर कालेज में सोमवार को प्राविधिकला विषय से इंटरमीडिएट व्यक्तिगत परीक्षा का फार्म जमा किए। जिसका शुल्क बोर्ड द्वारा प्रति विषय 206 रुपये व्यक्तिगत परीक्षा शुल्क निर्धारित है। आरोप है कि प्रभारी प्रधानाचार्य की मिलीभगत से प्रति विषय 700 रुपये परीक्षा शुल्क इनके प्राइवेट चालक एवं विद्यालय में कार्यरत परिचारक के माध्यम से लिया जाता है। करीब तीन गुना प्रत्येक विषय पर वह अवैध वसूली कर रहे जिसका कोई रसीद भी नहीं दी जा रही है। एक अगस्त को संदीप, नीरज व आदित्य ने प्राविधिक कला के एक विषय से इंटरमीडिएट व्यक्तिगत परीक्षा फार्म भरा गया है। आरोप हे कि प्रधानाचार्य की सह पर एवं उनके जानकारी में वसूल किया जा रहा है। वसूली का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। इस संबंध में प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। साथ ही तत्काल प्रभाव से निजी चालक को हटाने के लिए निर्देश दिया गया है। जांच में दोषी मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed