फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Video of firing goes viral: Video of youth firing goes viral, SP City orders inquiry

फायरिंग का Video Viral: युवक का धांय-धांय करते हुए वीडियो वायरल, एसपी सिटी ने दिए जांच के आदेश

Sat, 20 May 2023 02:45 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 20 May 2023 02:45 PM IST
सार

असलहा लहराते हुए कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल हो ही जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक अपने दोनों हाथों में तमंचा लेकर फायरिंग करते हुए दिख रहा है।

विज्ञापन
Video of firing goes viral: Video of youth firing goes viral, SP City orders inquiry
फायरिंग का वीडियो वायरल: युवक का फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल, एसपी सिटी ने दिए जांच के आदेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में असलहे के साथ वीडियो और फोटो खिंचवाने का शौक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जबकि पुलिस लगातार ऐसे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है। इसके बाद भी आए दिन असलहा लहराते हुए कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो ही जा रहा है।

विज्ञापन

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक अपने दोनों हाथों में तमंचा लेकर फायरिंग करते हुए दिख रहा है।
यह भी पढ़ें- खुले नाले में जा गिरी चलती बाइक: बलिया में नगर पालिका की लापरवाही से लोग परेशान, आए दिन हो रहे हैं हादसे
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने असलहे से फायरिंग करते हुए अपने फेसबुक प्रोफाइल पर वीडियो भी डाला है। जिसकी शिकायत एक दूसरे युवक आदित्य सिंह के नाम से ट्विटर अकाउंट से पुलिस को की गई जिसमें शिकायतकर्ता ने लिखा कि युवक शिवम यादव है और अहरौला थाना क्षेत्र का निवासी है। उसके द्वारा वीडियो में असलहे को लोड कर दोनों हाथों से फायरिंग की जा रही है। इस मामले में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आने के बाद अहरौला थानाध्यक्ष को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं। अब यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो किसका और कब का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed