फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vibhav Best Actor and Saman Best Actress

विभव यादव बेस्ट अभिनेता और समन सूफिया बनी बेस्ट अभिनेत्री

Wed, 18 Dec 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Vibhav Best Actor and Saman Best Actress
आजमगढ़ महात्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। तीन दिवसीय आजमगढ़ महोत्सव के क्रम में सिधारी स्थित राहुल प्रेक्षागृह परिसर में इंटर स्कूल ड्रामा कंपटीशन का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 22 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। विभव यादव को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और समन सूफिया को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुनी गईं।
विज्ञापन

इंटर स्कूल ड्रामा कंपटीशन के अभिनेता वर्ग में जीडी ग्लोबल स्कूल के विभव यादव प्रथम, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के रोहित यादव द्वितीय और राहुल मेमोरियल जूनियर एकेडमी के कुनाल सिंह तृतीय स्थान पर रहे। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री वर्ग में रशाद मारल स्कूल की समन सूफिया प्रथम, केंद्रीय विद्यालय की रश्मि शुक्ला द्वितीय और तृतीय स्थान पर माडर्न पब्लिक स्कूल की अलमास व ज्योति निकेतन स्कूल की अनामिका संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। बेस्ट स्क्रिप्ट में रशाद मारल स्कूल को बेटी बचाओ के लिए प्रथम, श्री राम लगन गुप्त स्मारक पूर्व माध्यमिक विद्यालय के ठाकुर का कुंआ और स्वच्छ भारत स्वास्थ्य भारत पर जीडी ग्लोबल स्कूल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए श्रीराम लगन गुप्त स्मारक पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम, जवाहर नवोदय विद्यालय द्वितीय और सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। सर्वश्रेष्ठ वस्त्र विन्यास में सेंट्रल पब्लिक स्कूल प्रथम, सर्वोदय पब्लिक स्कूल द्वितीय और मदरसा वसीरतुल ऊलूम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ मुख्य सज्जा में राजकीय बालिका इंटर कालेज प्रथम, सनबीम स्कूल द्वितीय और सेंफोर्ड स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। रामलगन गुप्ता स्मारक पूर्व माध्यमिक विद्यालय कप्तानगंज को सर्वश्रेष्ठ संगीत के लिए प्रथम चुना गया है। सर्वश्रेष्ठ प्रकाश के लिए श्री अग्रसेन इंटर कालेज और सर्वश्रेष्ठ मंच सज्जा के लिए बेदांता इंटरनेशनल स्कूल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। सभी को डीएम एनपी से ने प्रशस्ति पत्र और मोमेंटों देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed