फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vehicles slowed down due to dense fog

घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार हुई धीमी

Mon, 27 Dec 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Vehicles slowed down due to dense fog
रानी की सराय क्षेत्र में लखनऊ-बलिया मार्ग पर छाया घना कोहरा। - फोटो : AZAMGARH
रानी की सराय। मौसम के बदले मिजाज के बीच सोमवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता कम होने के कारण सुबह लखनऊ-बलिया और आजमगढ़-गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर ट्रैफिक रेंगता रहा। सभी वाहन चालक हेडलाइट चालू करके ड्राइविंग करते नजर आए। वहीं क्षेत्र में कहीं भी अलावा नहीं जल रहे हैं। इससे लोगों में रोष है। क्षेत्र के लोगों ने प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

मौसम के बदले मिजाज के बीच सुबह घना कोहरा छाया रहा। इस सीजन का पहला कोहरा पड़ने के कारण दो पहिया, तीन पहिया सहित बड़े वाहन रेंगते नजर आए। कोहरा इतना ज्यादा था कि वाहनों की हेडलाइट जुगनू की तरह दिखाई दे रही थी। दुर्घटना की आशंका के चलते लोग धीमी गति से वाहन चला रहे थे। कोहरा छाया रहने और सर्द हवा चलने से ठिठुरन भी बढ़ गई है। ठंड से राहत पाने के लिए लोग सुबह-सुबह अलाव तापते नजर आए। शंकरपुर चेकपोस्ट पर अभी तक अलाव प्रशासन की ओर से अलावा नहीं जलवाया गया है। जिससे लोग कूड़ा-टायर आदि जलाकर आग तापते नजर आए। उधर सुबह दस बजे के बाद सूरज निकलने से लोगों ने थोड़ी राहत ली। लेकिन शाम होते-होते तेज ठंड का एहसास होने लगा। इसके चलते सड़कों पर सन्नाटा सा छा गया। गिने-चुने वाहन ही नजर आए। लोगों ने कस्बा सहित सार्वजनिक स्थानों पर अलावा जलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed