फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vehicles from other states will also be able to get VIP numbers

Azamgarh News: दूसरे राज्यों की भी गाड़ियों को मिल सकेगा वीआईपी नंबर

Mon, 05 May 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Vehicles from other states will also be able to get VIP numbers
आजमगढ़। अब किसी भी राज्य से गाड़ी खरीदने के बाद यहां मनचाहा नंबर ले सकेंगे। परिवहन विभाग ने वीआईपी नंबर देने के नियमाें में बदलाव किया है। अब दूसरे राज्य से गाड़ी खरीद कर अस्थायी पंजीयन पर एनओसी लेकर आने वाली गाड़ियों को यूपी में वीआईपी नंबर मिल सकेगा। इस व्यवस्था को लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग अभी तक उन्हीं गाड़ियों को वीआईपी नंबर देता था, जो उत्तर प्रदेश की एजेंसियों से खरीदी जाती थीं। एआरटीओ प्रशासन विष्णुदत्त मिश्र ने बताया कि वीआईपी नंबरों की बिक्री में लगातार गिरावट आ रही थी। इसे देखते हुए विभाग ने दूसरे राज्यों से खरीदी गई गाड़ियों को भी यहां वीआईपी नंबर देने का निर्णय लिया है। बड़ी संख्या में लोग दूसरे राज्यों से गाड़ियां खरीदते हैं। उनकी कोशिश होती है कि वे पंजीयन अपने जिले से कराएं और मनपसंद नंबर भी हासिल करें। लेकिन, परिवहन विभाग के नियमों के कारण वह यहां पंजीयन नहीं करा पाते थे। अब विभाग ने नियमावली में बदलाव करते हुए आदेश जारी किया है कि दूसरे राज्य से वाहन खरीद कर टेंपरेरी रजिस्ट्रेशन (टीआर) पर एनओसी लेकर आने वाली गाड़ियों को भी उत्तर प्रदेश का वीआईपी नंबर दिया जाएगा। इससे वाहन स्वामियों को जहां वीआईपी नंबर मिल सकेगा, वहीं विभाग की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed