फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Varanasi zone's baffle shooting range will be built in Gambhirvan

Azamgarh News: गंभीरवन में बनेगी वाराणसी जोन की बैफल शूटिंग रेंज

Sun, 30 Nov 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Varanasi zone's baffle shooting range will be built in Gambhirvan
आजमगढ़। अब वाराणसी जोन ही नहीं बल्कि अन्य जोन की पुलिस आजमगढ़ में निशाना लगाते दिखेगी। यहां पुलिसकर्मी इंसास व एसएलआर रायफल से निशाना लगाएगी। इसके लिए आजमगढ़ के गंभीरवन में वाराणसी जोन की बैफल शूटिंग रेंज की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

वाराणसी जोन की पुलिस के लिए आजमगढ़ में बैफल शूटिंग रेंज के निर्माण की शासन से हरी झंडी मिल चुकी है। इसके लिए जिला प्रशासन को गंभीरवन में जमीन की उपलब्धता मिली। यहां 25 एकड़ जमीन शूटिंग रेंज के लिए चयनित की गई है। शूटिंग रेंज के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। पुलिस प्रशासन और कार्यदायी संस्था ने जगह का मौका मुआयना भी कर लिया है। अब कार्यदायी संस्था डीपीआर तैयार करने में जुटी है।
विज्ञापन

दक्षिणी-उत्तरी ध्रुव भी मिला सही : गंभीरवन में शूटिंग के लिए चयनित जमीन के उत्तरी और दक्षिणी अक्षांश-देशांतर को देखा गया।
यहां शूटिंग के लिहाज से यह जगह सर्वोत्तम पाई गई है। शूटिंग रेंज निर्माण के लिए उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव को ही देखा जाता है। ताकि शूटिंग करते समय एक तो आंखों पर सूर्य की किरणों सीधी न पड़े और हवा का संचार भी सुचारू रूप से होता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीरवन में गूंजेगी धांय-धांय की आवाज : जिले के गंभीरवन में 100 मीटर बैफल शूटिंग रेंज का निर्माण होने से यहां पुलिस में नई भर्ती के रंगरूटों को फायरिंग करने के गुर सिखाए जाएंगे। यहां 25 एकड़ की 100 मीटर बैफल शूटिंग रेंज में पुलिस कर्मियों को दूरी तक निशाना साधने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके साथ ही वाराणसी जोन की पुलिस सहित अन्य जोन के पुलिस को भी समय-समय पर शूटिंग का अभ्यास कराया जाएगा। ताकि वे सटीक निशाना लगा सकें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed