फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Used to harass for dowry, now made the married woman disappear

Azamgarh News: दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित, अब कर दिए विवाहिता को गायब

Sun, 11 Feb 2024 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Used to harass for dowry, now made the married woman disappear
गाजीपुर जिले के रहने वाले एक व्यक्ति ने शुक्रवार को जहानागंज थाने पर तहरीर दी कि उसकी पुत्री को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और अब उसे कहीं गायब कर दिए हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस जांच की कवायद में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में गाजीपुर जिले के मरदह थाना अंतर्गत उचौर गांव निवासी रामबचन ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री शीतल की शादी 11 जून 2023 को जहानागंज थाना के मसवीर महुआ गांव निवासी मनीष गोंड के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसका मोबाइल भी छीन लिया जाता था, जिससे कई-कई माह उन लोगों की शीतल से बात नहीं हो पाती थी। आठ फरवरी को ससुराल वालों ने फोन कर सूचना दी कि तुम्हारी बेटी घर से गायब है। ससुराल वालों पर बेटी को गायब करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी। पति मनीष, ससुर दिनेश के अलावा परिवार की खुशबू के अलावा प्रधान आलोक यादव को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed