{"_id":"b80cb3441ea006f46ff4486c31ba3a61","slug":"urn-was-coined-by-travel-region-jaykaron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा में जयकारों से गूंजा क्षेत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा में जयकारों से गूंजा क्षेत्र
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 21 May 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्वासा धाम पर श्रीश्री 1008 महर्षि रामलाल दास मौनी बाबा के संरक्षण में 108 कुंडीय श्री हरिहरात्मक महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर ग्रामीणांचल की 501 कुंवारी कन्याओं ने गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली।
कलश यात्रा दुर्वासा धाम से हाथी-घोड़ों के साथ सनातन घर्म के प्रतीक ध्वज, विभिन्न वाद्य यंत्रों की गूंज और शंख की पावन ध्वनि और घंटा-घड़ियाल और देवी-देवताओं के जयकारों के बीच निकली।
कलश यात्रा कुटी से निकलकर तमसा-मंजूषा के संगम तट पर पहुंचा। जहां विधि-विधान से ब्राह्मणों ने कलशों में जल भरवाया। इसके बाद कलश यात्रा विभन्न मार्गो से होते हुए पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंच संपन्न हुई। यज्ञाचार्य पुरुषोत्तम पांडेय ने बताया कि यज्ञ के दौरान प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक रामकथा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
रामकथा में अयोध्या धाम की मानस कोकिला सुश्री चंद्रकला शास्त्री, वृंदावन धाम के श्रीचंद्र बिहारी गोस्वामी ठाकुर, बालव्यास पं. कौशल किशोर, सुश्री सुषमा मिश्रा तथा दशरथ राय ‘रथेश’ प्रवचन करेंगे। वहीं प्रतिदिन रात नौ बजे से वृंदावन के स्वामी चेतराम दास के नेतृत्व में रासलीला का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर श्री मौनी बाबा के अनन्य शिष्य हाकिम बाबा, मुन्ना बाबा, प्रमोद चौबे, विजय शंकर दूबे, ज्वाला राय, सुधाकर चौबे, बेचू सिंह, प्रमोद मिश्र, मनोज चौबे, आलोक सिंह आदि उपस्थित थे।
हरैया ब्लाक के नीबीहवा ढाला के पास बुधवार को एक कुंडीय सात दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यज्ञाचार्य पं. कृष्ण बिहारी पांडेय के नेतृत्व में यज्ञ स्थल से निकलकर विभिन्न मार्गो से होतेह ुए सरयू तट पहुंची।
जहां विधि-विधान से कलशों में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा पुन: यज्ञ स्थल पहुंची, जहां कलशों की स्थापना कराई गई। इस दौरान लगे जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इस मौके पर रामसती सिंह पटेल, आचार्य मनीष, उमाशंक यादव, रामप्रसाद पटेल, अनिरुद्ध पटेल आदि उपस्थित थे।