फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Uproar in the district hospital on the death of a woman

महिला की मौत पर जिला अस्पताल में हंगामा

Sat, 01 May 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Uproar in the district hospital on the death of a woman
आजमगढ़। जिला अस्पताल में मौत का सिलसिल थम नहीं रहा है। प्रतिदन मौत हो रही है और लोग डॉक्टर व स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर रहे है। बृहस्पतिवार की रात भी एक महिला की मौत पर जिला अस्पताल की इंमरजेंसी में जम कर हंगामा होने के साथ ही तोड़फोड़ हुआ। पुलिस व अस्पताल प्रशासन के समझाने-बुझाने पर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में श्वास के रोगियों को भर्ती किया जा रहा है। बृहस्पतिवार की रात जहानागंज के पटहुआ गांव निवासीनी 50 वर्षीया रीता विश्वकर्मा को इलाज के लिए परिजन लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी पर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे देखा और इलाज भी शुरू किया। इसके बाद भी कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। महिला की मौत पर परिजन आक्रोशित हो उठे और इमरजेंसी में तोड़फोड़ करने के साथ ही हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही एसआईसी डॉ. एके सिंह मौके पर पहुंच गए। वहीं शहर कोतवाली पुलिस भी आ गई। इसके बाद परिजनों को समझा बुझा कर शांत कराया गया और पुलिस ने शव को पीएम के लिए मर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

अस्पताल पर चस्पा हुई नो बेड की नोटिस
आजमगढ़। जिला अस्पताल में सभी बेड फुल हो चुके हैं। इसके बाद भी मरीज जिला अस्पाताल पहुंच रहे है और बेड न उपलब्ध होने पर हंगामा भी कर रहे है। जिसे देखते हुए अस्पताल की इमरजेंसी पर नो बेड की सूचना चस्पा कर दी गई। हालांकि इस बाबत जब एसआईसी डॉ. एके सिंह ने बात की गई तो उन्होंने नो बेड की सूचना चस्पा कराये जाने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन काफी संख्या में मरीज आ रहे है, जिसे देखते हुए परेशानी बढ़ जरूर गई है लेकिन ऐसी कोई नोटिस चस्पा करने का उन्होंने निर्देश नहीं दिया है। यदि नोटिस चस्पा हुई है तो इसकी जांच करायी जाएगी और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। अस्पताल के सभी बेड फुल जरूर है लेकिन इसे हम नो बेड नहीं कह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed