{"_id":"6766f3370721a7227b01f0ed","slug":"uppsc-pre-exam-2024-liu-team-raids-hotels-and-lodges-in-azamgarh-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस प्री परीक्षा कल: आजमगढ़ में होटल और लॉज में एलआईयू टीम की छापेमारी, 23 केंद्रों पर होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस प्री परीक्षा कल: आजमगढ़ में होटल और लॉज में एलआईयू टीम की छापेमारी, 23 केंद्रों पर होगी परीक्षा
Sat, 21 Dec 2024 10:26 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 21 Dec 2024 10:26 PM IST
सार
यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को लेकर जिले में सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में शनिवार की रात में रोडवेज के आसपास स्थित होटलों व लॉज में एलआयू टीम ने छापेमारी कर छानबीन की।
विज्ञापन
यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 को लेकर एलआयू की छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 रविवार को शांतिपूर्वक आयोजन कराने के लिए प्रशासन से लेकर शासन तक सजग है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार की रात एसपी हेमराज मीणा के निर्देश पर एलआईयू की टीम ने आजमगढ़ रोडवेज के आसपास के होटल में छापेमारी की। इसे लेकर हड़कंप सरीखा माहौल रहा।
विज्ञापन
जिले में 23 परीक्षा केंद्रों पर करीब 10031 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिले में उप्र लोकसेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित राज्य, प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा 22 दिसंबर को होनी है। परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन और पारदर्शी कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमरकस लिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा के निर्देश पर एलआईयू की टीम ने रोडवेज के पास स्थित होटल और लॉज में छापेमारी की गई। साथ ही कमरों की तलाशी ली गई। होटल और लॉज में ठहरने वालों की जानकारी ली।
विज्ञापन