फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Nikay Chunav Result samajwadi party wins Azamgarh nagar palika bjp victory in Maharajganj

Nikay Chunav Result: आजमगढ़ नगरपालिका सीट पर सपा का कब्जा, महराजगंज में फहरा बीजेपी का परचम

Sat, 13 May 2023 06:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 13 May 2023 06:02 PM IST
सार

आजमगढ़ नगरपालिका सीट पर समाजवादी पार्टी ने कब्जा जमाया है। सपा के सरफराज आलम ने निर्दल प्रत्याशी हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव को हराया। महराजगंज में भाजपा प्रत्याशी श्वेता जायसवाल ने जीत दर्ज की है। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav Result samajwadi party wins Azamgarh nagar palika bjp victory in Maharajganj
लालगंज में प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ नगरपालिका सीट पर समाजवादी पार्टी ने कब्जा जमाया है। सपा के सरफराज आलम ने निर्दल प्रत्याशी हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव को हराया। भाजपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे। सपा के सरफराज आलम को 13607 वोट मिला। निर्दल प्रत्याशी हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव को 12764 मत मिला। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अभिषेक जायसवाल को 12598 वोट प्राप्त हुआ।

विज्ञापन


नगर पंचायत महराजगंज में भाजपा ने श्वेता जायसवाल को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने निर्णय को सही ठहराते हुए भाजपा के झंडे को बुलंद किया। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार श्वेता जायसवाल को 2811 मत, सपा की नूरजहां को 1659 मत और निर्दल प्रत्याशी मीना को 1493 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार श्वेता जायसवाल ने 1152 मतों से जीत हासिल की।

विज्ञापन

मुबारकपुर नगरपालिका सीट पर  कांटे का रहा मुकाबला

मुबारकपुर नगरपालिका सीट पर सपा और निर्दल प्रत्याशी के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। निर्दल प्रत्याशी पूर्व पालिकाध्यक्ष की पुत्री सबा शमीम ने एक बार बढ़त बनाई तो आगे ही रही। अंत में उन्होंने सपा और भाजपा को हराते हुए इस कुर्सी को अपने कब्जे में किया। 2022 में मुबारकपुर नगरपालिका सीट जीतने वाली सपा ने इस बार भी खूब जोर लगाया। भाजपा ने भी मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण मुस्लिम प्रत्याशी को मैदान में उतारा। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्व चेयरमैन डा. शमीम की पुत्री सबा शमीम मैदान में उतरी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को हुई मतगणना में सबा शमीम शुरू से ही सपा और भाजपा प्रत्याशी पर भारी पड़ती नजर आई। जब एक बार उन्होंने बढ़त बनाई तो वह उनसे आगे ही निकलती चली गईं। मतगणना जब समाप्त हुई तो सबा शमीम को कुल 22719 मत, सपा की तैय्यबा अंजुम को 12595 मत और भाजपा को 11353 मत प्राप्त हुए थे। इस प्रकार सब शमीम ने 10124 मतों से विजयी घोषित हुई।

मेंहनगर सीट पर निर्दलीय का कब्जा

 नगर पंचायत मेंहनगर सीट के लिए हुई मतगणना में जीत निर्दलीय के हाथ लगी। इस सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी कौशिल्या को 3741 मत, बसपा की सुनीता को 3450 मत, भाजपा की गुलइचा को 387 मत, कांग्रेस की सुशीला को 55 मत प्राप्त हुए। जबकि नोटा पर कुल 21 लोगों ने मत दिया। इस प्रकार निर्दलीय प्रत्याशी कौशिल्या को 291 मतों से विजयी घोषित किया गया।

जीयनपुर नगर पंचायत पर निर्दलीय का कब्जा

जीयनपुर नगर पंचायत में सभी बड़े राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशी उतारे थे। जिसमें निर्दल प्रत्याशी पुरुषोत्तम यादव को 1458 मत, निर्दल नर्मदा को 1366 मत, बसपा के सैय्यद मोहम्मद मेंहदी को 1030 मत और भाजपा की मंजू राय को 685 मत प्राप्त हुए। जिसमें निर्दल प्रत्याशी पुरुषोत्तम यादव को 92 मतों से विजयी घोषित किया गया।

नवगठित बुढ़नपुर नगर पंचायत में निर्दलीय पड़ा दलों पर भारी

नवगठित नगर पंचायत बूढ़नपुर में निर्दल प्रत्याशी मंशाराम ने पहली जीत दर्ज की। भाजपा समर्थित प्रत्याशी उर्मिला देवी को कुल प्राप्त मत 2559, सपा प्रत्याशी ललित कुमार डब्लू को 14 72 मत, बसपा प्रत्याशी बलवीर को 1263 मत, निर्दल प्रत्याशी मंसाराम को 4159 मत, कांग्रेस प्रत्याशी मंजूलता 90 मत, निर्दल प्रत्याशी सांगीलाल को1169 मत प्राप्त हुए, निर्दल प्रत्याशी रीता सोनकर को 217 मत, निर्दल प्रत्याशी रामधारी सोनकर को 136 मत, निर्दल प्रत्याशी सीता को 49 मत, निर्दल प्रत्याशी रामनारायण प्रसाद को 30 मत, निर्दल प्रत्याशी रामचन्द्र को कुल 8 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार निर्दल प्रत्याशी मंशा राम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की उर्मिला देवी को 1600 मतों से पराजित किया।

अजमतगढ़ में सपा की ललिता को मिला ताज

आजमगढ़ जिले के अजमतगढ़ नगर पंचायत के चुनाव में भाजपा ने पार्टी के दिग्गज नेता अरविंद जायसवाल की पत्नी और पूर्व चेयरमैन नीतू जायसवाल को प्रत्याशी बनाया था। वहीं सपा ने ललिता अजय साहनी को अपना उम्मीदवार बनाया था। दोनों के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। जिसमें ललिता अजय साहनी को 2967 मत, भाजपा की नीतू जायसवाल को 1977 मत और निर्दलीय सरिता को 1318 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार सपा की ललिता अजय साहनी को 990 मतों से विजयी घोषित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed