फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Board: Notice to 9 examination centers for negligence

यूपी बोर्ड : लापरवाही मिलने पर 9 परीक्षा केंद्रों को नोटिस

Sun, 22 Feb 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Notice to 9 examination centers for negligence
आजमगढ़। उ.प्र. माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से जनपद के 273 परीक्षा केंद्रों पर सुचारू रूप से चल रही हैं। परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आजमगढ़ में स्थापित जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है।प्रभारी डीआईओएस रुबी खातून ने बताया कि निगरानी के दौरान कुछ परीक्षा केंद्रों पर गंभीर लापरवाही सामने आई है। इसके चलते कुल 9 विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस जारी किए गए विद्यालयों में श्री कैफी आजमी बालिका इंटर कॉलेज मिजवां, समता बालिका इंटर कॉलेज, मां दुर्गा बालिका इंटर कॉलेज अतरैठ, जनता उच्च माध्यमिक विद्यालय चन्देवरा, श्री रामशरीख सिंह स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय शान्तिपुर, श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज मिल्कीपुर, जय किसान इंटर कॉलेज घाघरा (लाटघाट), श्री भीखा साहब उच्च माध्यमिक विद्यालय सेमरौल व मां जानकी इंटर कॉलेज इटायल भवानीपुर शामिल हैं। प्रभारी डीआईओएस ने बताया कि शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि नोटिस का तीन दिन के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने की स्थिति में संबंधित विद्यालयों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी केंद्राध्यक्षों को चेतावनी दी गई है कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, अन्यथा इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित केंद्राध्यक्ष की होगी।
विज्ञापन


ये मिलीं खामियां-सीसीटीवी कैमरे का ऑफलाइन होना, फोन कॉल रिसीव न करना
कैमरे का एंगल सही न होना, कैमरों का धुंधला होना
डीवीआर से आवाज नहीं आना
परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों का एक ही स्थान पर बैठे रहना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed