फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Assembly election 2022 Mayawati BSP Rally in Azamgarh said Samajwadi Party is B team of BJP

UP Chunav 2022: आजमगढ़ में मायावती ने भरी हुंकार, बोलीं- बसपा नहीं समाजवादी पार्टी है भाजपा की बी टीम

Mon, 28 Feb 2022 05:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 28 Feb 2022 05:27 PM IST
सार

आजमगढ़ के समेंदा में आयोजित मंडल स्तरीय चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा प्रमुख ने भाजपा, सपा और कांग्रेस को निशाने पर लिया। 

विज्ञापन
UP Assembly election  2022 Mayawati BSP Rally in Azamgarh said  Samajwadi Party is  B team of BJP
आजमगढ़ में मायावती की रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती सोमवार को आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी समेत विपक्ष पर पर जमकर बरसीं। कहा कि बसपा नहीं समाजवादी पार्टी भाजपा की बी टीम है। यदि ऐसा नहीं होता तो सपा के लोग यह नहीं कहते की बसपा को हराना है, जहां हमारे प्रत्याशी कमजोर हैं वहां बसपा नहीं जितने पाए इसके लिए किसी और को वोट दें।

विज्ञापन


मायावती ने आगे कहा कि अखिलेश यादव आजमगढ़ से सांसद हैं, जो वो हमारे बदलौत बने हैं। यही कारण है कि इस बार हमारा साथ नहीं मिलने पर वे अपने पिता के संसदीय क्षेत्र में आने वाले करहल से चुनाव लड़ने चले गए। समेंदा में आयोजित मंडल स्तरीय चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा प्रमुख भाजपा, सपा और कांग्रेस को निशाने पर लिया।
विज्ञापन


मायावती अपने निर्धारित समय 11 बजे से सवा तीन घंटा लेट जनसभा स्थल पर पहुंची। मायावती के मंच पर पहुंचे ही उमड़ी भी उन्हें देखने के लिए एक दूसरे पर टूट पड़ी। प्रदेश अध्यक्ष व मंडल कोआर्डिनेटर द्वारा पार्टी का चुनाव चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मायावती बोलीं- 2007 का इतिहास दोहराएगा

मायावती ने कहा कि सभी दल बसपा को चुनाव से गायब बता रहे हैं। एक्जिट पोल भी बसपा को सत्ता से दूर बता रही है। ऐसा ही 2007 में भी हुआ था। लेकन बसपा सभी एक्टिज पोल को फेल करते हुए पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई थी। इस बार भी ऐसा ही होने वाला है।

उन्होंने कहा कि हमने अपना चुनाव घोषणा पत्र नहीं जारी किया है, क्योंकि हम घोषणा करने के बजाए काम करने में विश्वास करते है। सत्ता में आते ही प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था को दुरूस्त कर दिया जाएगा। गुंडे माफिया जेल में होंगे, बेरोजगारों को रोजगार दिलाया जाएगा। उमड़ी भीड़ देख कर मायावती काफी गदगद दिखीं और आधे घंटे के संबोधन में उन्होंने सपा, भाजपा व कांग्रेस पर जम कर प्रहार किया।

पूर्वांचल में बसपा ही रहेगी नंबर वन

UP Assembly election  2022 Mayawati BSP Rally in Azamgarh said  Samajwadi Party is  B team of BJP
आजमगढ़ में मायावती की रैली - फोटो : अमर उजाला
मायावती ने जनसभा को संबंधित करते हुए कहा कि आजमगढ़ मंडल के 21 सीटों ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल में बसपा ही नंबर वन रहेगी। यहां उमड़ी भीड़ ने इसकी पुष्टि कर दी है। सूबे में बसपा की आंधी चल रही है और 10 मार्च के बाद प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी। आज यहां उमड़ी भीड़ देख कर सभी दलों की नींद उड़ गई है।

 

कार्यक्रम स्थल पर दिखी दुर्व्यवस्था

बसपा मुखिया की जनसभा स्थल पर मैनेजमेंट ठीक नहीं नजर आया। लोगों के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं थी। जितने भी बॉक्स बनाए गए थे सभी में महिला व पुरूष दोनों उपस्थित थे। मीडिया के लिए बना मंच भी बसपा के लोगों से भरा हुआ था। आगे ही लोग कुर्सियों पर खड़े हो गए थे, जिसके चलते बहुत से लोग मायावती को संबोधित करने देख भी नहीं सके।

आम जनता तक नहीं पहुंच सका मायावती का संदेश

बसपा मुखिया मायावती का शुरुआती संबोधन आम जनता तक नहीं पहुंच सका। इसके पीछे कारण यह रहा कि मायावती ने जब मंच संभाला तो लाउडस्पीकर ने धोखा दे दिया। आवाज काफी धीमी हो गई और लोगों के शोर के बीच मायावती की आवाज दब कर रह गई। वहीं माया को सुनने के लिए जब लोगों का हुजूम आगे बढ़ा तो कई लाउडस्पीकर तार टूट जाने से बंद हो गए।

संबोधन के दौरान ही जाने लगी थी भीड़

मंच से मायावती चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थी, लेकिन साउंड सिस्टम के फेल हो जाने से आवाज ही आम जनता तक नहीं पहुंच रही थी, जिसके चलते मायावती के संबोधन के दौरान ही लोग कार्यक्रम स्थल से जाने लगे। मौके पर जुटी भीड़ का 25 प्रतिशत हिस्सा घर के लिए  निकल गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed