फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   University will be built in Yashpalpur-Azambandh, pasture in Mohabbatpur

यशपालपुर-आजमबांध में विश्वविद्यालय बनेगा, मोहब्बतपुर में चारागाह

Wed, 23 Jun 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
University will be built in Yashpalpur-Azambandh, pasture in Mohabbatpur
आजमगढ़। राज्य विश्वविद्यालय का परिसर यशपालपुर-आजमबांध में ही होगा। मोहब्बतपुर की जमीन को चारागाह घोषित किया जाएगा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने परिसर को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि शासन ने भी यहां निर्माण की सहमति दे दी है.
विज्ञापन

जनपद में 550 करोड़ रुपये की लागत बनने वाले राज्य विश्वविद्यालय के परिसर के लिए जमीन की तलाश समाप्त हो गई है। यशपालपुर-आजमबांध की जमीन पर विश्वविद्यालय की स्थापना करने पर सहमत हो गया है। जिलाधिकारी ने यशपालपुर-आजमबांध चारागाह की भूमि का भू उपयोग परिवर्तित करने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। मोहब्बतपुर की जमीन को चारागाह और यशपालपुर-आजमबांध की चारागाह की भूमि को राज्य विश्वविद्यालय के नाम आवंटित करने को कहा गया है। पहले राज्य विश्वविद्यालय के लिए पहले मोहब्बतपुर में जमीन आवंटित की गई थी, जिसे लो लैंड होने के कारण विश्वविद्यालय परिसर की स्थापना के प्रस्ताव पर रोक लग गई थी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड- पांच ने प्रथम चरण के काम के लिए 128 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है। सिमें 100 करोड़ रुपये से भवन का निर्माण होगा। साढ़े दस करोड़ में विद्युतीकरण और 16 करोड़ रुपये में सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन का लैंडयूज परिवर्तन करने के लिए हमारी ओर से प्रस्ताव भेज दिया गया है। जिसमें मोहब्बतपुर की जमीन को चारागाह और यशपालपुर-आजमबांध की जमीन को राज्य विश्वविद्यालय के लिए आवंटित करने का प्रस्ताव दिया गया है। जिस पर शासन सहमत हो गया है। उम्मीद है कि जल्द ही सारी प्रक्रिया पूरी कर विश्वविद्यालय का निर्माण शुरू हो जाएगा।
राजेश कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed