फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Uncontrolled tractor overturns, driver killed, laborers injured

अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट, चालक की मौत, मजदूर घायल

Wed, 21 Apr 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tractor overturns, driver killed, laborers injured
लाटघाट। रौनापार थाना अंतर्गत सहबदिया गांव के सामने महुला गढ़वल बांध पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। वहीं उस पर सवार मजदूर गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक 30 वर्षीय बबलू पुत्र रामकरण निवासी माफी कांखभार बुधवार की सुबह कांखभर बाजार से सीमेंट, सरिया, गिट्टी आदि ट्राली पर लाद कर जोकहरा के रास्ते महुला गढ़वल बांध पर जा रहा था। सहबदिया गांव के सामने अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक बबलू इंजन के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्राली पर सवार मजदूर 22 वर्षीय रोशन कांखभार थाना रौनापार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर रौनापार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल मजदूर को तत्का इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मृत चालक के शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकाल का पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया। चालक के मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed