{"_id":"6a91dab51e5197735a059465","slug":"ullas-literacy-fortnight-to-be-observed-in-schools-children-to-take-out-a-rally-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-156201-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: विद्यालयों में मनाया जाएगा उल्लास साक्षरता पखवारा, बच्चे निकालेंगे रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: विद्यालयों में मनाया जाएगा उल्लास साक्षरता पखवारा, बच्चे निकालेंगे रैली
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित सभी विद्यालयों में उल्लास साक्षरता पखवारा मनाया जाएगा। इस दौरान बच्चों की रैली और प्रभात फेरी के साथ ही नुक्कड़ नाटक समेत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार पाठक ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में पत्र जारी कर आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
बीएसए ने बताया कि आठ सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाएगा। इसके उपलक्ष्य में जिले के सभी संबंधित विद्यालयों में एक से 14 सितंबर तक उल्लास साक्षरता पखवारा आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विविध गतिविधियां कराई जाएंगी। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को खंड विकास अधिकारियों से समन्वय कर पखवारे के कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
साथ ही उल्लास पोर्टल के माध्यम से सर्वेयर द्वारा प्रत्येक स्तर पर 15 असाक्षरों और वालंटियर्स का चिह्नांकन कराने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए समय से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।