फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two Zilla Panchayat member seats ended in delimitation

परिसीमन में समाप्त हुई दो जिला पंचायत सदस्य की सीटें

Tue, 22 Dec 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Two Zilla Panchayat member seats ended in delimitation
आजमगढ़। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां जोर शोर से जारी हैं। मंगलवार को परिसीमन का कार्य पूरा होने के बाद सूची का प्रकाशन भी कर दिया गया है। इस परिसीमन में जिला पंचायत सदस्य पद की दो और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 14 सीटों का अस्तित्व समाप्त हो गया है। वहीं 14 ग्राम पंचायतों को नगर पंचायतों और नगर पालिका में शामिल होने के कारण पंचायत चुनाव से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन

शासन स्तर से जहानागंज और बूढ़नपुर को नई नगर पंचायत बनाया गया। मुबारकपुर नगरपालिका और अजमतगढ़ नगर पंचायत का विस्तार किया गया है। इन नगर पंचायतों और नगरपालिका में कुछ ग्राम पंचायतों पूर्ण रूप से शामिल हुई तो कुछ ग्राम पंचायतें आंशिक रूप से शामिल की गई। सरकार की ओर से जब पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू की गई तो जनपद में ग्राम पंचायतों के परिसीमन का कार्य आयोग के निर्देश पर शुरू हुआ। परिसीमन का कार्य मंगलवार को पूरा हो गया। परिसीमन के बाद सूचियों का प्रकाशन विकास खंड मुख्यालयों पर कर दिया गया। इस परिसीमन में जिले के दो जिला पंचायत सदस्य पद की सीटें पूरी तरह से समाप्त हो गई हैं। जिसमें कोयलस विकास खंड का छपरा सुल्तानपुर और जहानागंज विकास खंड की बरहतिर जगदीशपुर जिला पंचायत सीट शामिल है। इसके साथ ही 41 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की सीटों का अस्तित्व भी समाप्त हो गया। इसके साथ ही 14 ग्राम पंचायतों का अस्तित्व भी समाप्त हो गया।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा जहानागंज और सठियांव में समाप्त हुए बीडीसी के पद
जिला पंचायत राज कार्यालय द्वारा किए गए परिसीमन में जनपद की 41 क्षेत्र पंचायत सीटों का अस्तित्व समाप्त हो गया है। जिसमें सबसे ज्यादा सीटें जहानागंज और सठियांव विकास खंड में समाप्त हुई हैं। जिसमें जहानागंज में 15, सठियांव में 15, कोयलसा में नौ और अजमतगढ़ विकास खंड की दो क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की सीटें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो विकास खंडों के छह ग्राम पंचायतों की बढ़ी आबादी
परिसीमन में जनपद के छह ग्राम पंचायतों की आबादी में विस्तार हुआ है। क्योंकि जो गांव आंशिक रूप से नगर पंचायतों में शामिल किए गए थे उन्हें अगल बगल के गांवों में शामिल कर दिया गया। जिसमें कोयलसा विकास खंड के चार गांव बड़ागांव, हुंसेपुर सनूप, एकडंगी सरवनपुर और नोनाई शामिल हैं। वहीं अजमतगढ़ विकास खंड के दो गांव शामिल हैं। जिसमें जहीरूद्दीनपुर और चुनुगपार हैं। इन गांवों की आबादी नए परिसीमन में बढ़ गई है।
यह 14 ग्राम पंचायतें हुई चुनाव से बाहर
जनपद में नई नगर पंचायतों के गठन और विस्तार के बाद 14 ग्राम पंचायतें पंचायत चुनाव से बाहर हो गई हैं। इसमें जहानागंज विकास खंड की रामपुर, चकसहदरिया, बरहतिर जगदीशपुर और मुस्तफाबाद शामिल हैं। वहीं कोयलसा विकास खंड की भीलमपुर छपरा, शेरवां, बूढ़नपुर, रायपुर खुरासिन, रानीपुर, ईश्वरपुर पवनी और कोयलसा शाय्मिल है। अजमतगढ़ विकास खंड की दो ग्राम पंचायतें अजसोना और जमीन मेघई पंचायत चुनाव से बाहर हुई हैं सठियांव ब्लाक की अमिलो ग्राम पंचायत बाहर हुई है।
छह जनवरी को होना है अंतिम प्रकाशन
एडीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए होने वाले परिसीमन की सूची का अंतिम प्रकाशन छह जनवरी को होना है। इसके लिए आयोग ने 22 दिसंबर तक सभी विकास खंडों पर परिसीमन सूची को चस्पा करने का निर्देश दिया था। इसके बाद 26 दिसंबर तक इस पर दावे और आपत्तियां प्राप्त करनी है। दो जनवरी तक चस्पा सूची पर आई आपत्तियों का निस्तारण करना है। इसके बाद छह जनपद को परिसीमन सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि निर्धारित की गई है।

सूची चस्पा करने को लेकर रहा असमंजस
आजमगढ़। आयोग द्वारा 22 दिसंबर को परिसीमन की सूची को ब्लाकों पर प्रकाशन करने का निर्देश जारी किया गया था। जनपद में मंगलवार को सूची के प्रकाशन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। डीपीआरओ लालजी दुबे ने कहा कि परिसीमन सूची का प्रकाशन विकास खंडों में हो चुका है। वहीं बीडीओ जहानागंज ऋषिपाल सिंह ने कहा कि ब्लाक मुख्यालय पर किसी सूची का प्रकाशन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed