फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two youths came from Visakhapatnam to Azamgarh by bicycle

साइकिल से नाप दी विशाखापट्टनम से आजमगढ़ की दूरी

Sun, 17 May 2020 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Two youths came from Visakhapatnam to Azamgarh by bicycle
शहर के बवाली मोड़ पहुंचे विशाखापट्नम से साइकिल से आए लोग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण ने प्रवासी मजदूरों का काफी बुरा हाल कर दिया है। एक तो रोजीरोटी छीन गई है तो वहीं पेट की भूख शांत करने का जब कोई जुगाड़ नहीं नजर आया तो ये प्रवासी मजदूर घर लौटने को मजबूर हो उठे। जिसे जो व्यवस्था मिली वह उसी से अपने घर को चल पड़ा। ऐसे ही दो युवक विशाखापट्टनम से साइकिल से चले और रविवार को शहर के बवाली मोड़ पर पहुंचे। यहां वे गोरखपुर जाने के लिए रास्ता पूछे, कुछ देर आराम किए और फिर गंतव्य की ओर साइकिल से ही बढ़ गए।
विज्ञापन

गोरखपुर का रहने वाला भोला काफी दिनों से विशाखापट्टनम में रह कर काम करता था। जनवरी में उसका मित्र विकास भी विशाखापट्टनम काम की तलाश में पहुंच गया। अभी विकास को कोई काम मिला भी नहीं था कि लॉक डाउन की घोषणा हो गई। इसके चलते काम ठप हो गया। जमापूंजी के बल पर कुछ दिनों तक तो दोनों दोस्तों ने काम चलाया लेकिन कब तक चलाते। पैसा खत्म होने लगा और काम का कोई इंतजाम होता नजर नहीं आया तो घर वापसी का रास्ता ही समझ में आया। हाल यह थे किराए भर के पैसे दोनों के पास मौजूद नहीं थे और वहीं साधन भी नहीं मिल रहा था। जिस पर दोनों ने साइकिल से ही घर निकलने का निर्णय ले लिया और साइकिल चलाते हुए रविवार को दोनों जिले में पहुंचे। बवाली मोड़ पर बैठ कर कुछ देर आराम किया फिर गोरखपुर का रास्ता पूछ कर आगे बढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed