फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two youth committed suicide by hanging

फांसी लगा कर दो युवकों ने की आत्महत्या

Sat, 13 Jun 2020 04:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Two youth committed suicide by hanging
आजमगढ़। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले दो युवकों ने अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सरायमीर संवाददाता के अनुसार दीदारगंज थाना क्षेत्र के गोसड़ी गांव निवासी दिव्यानंद उर्फ दुर्गेश पांडेय पुत्र त्रिपुरारी पांडेय ने शुक्रवार की देर रात अपने कमरे में ही चुल्ले से फंदा बांध कर उस पर लटक गया। घटना के समय परिवार की महिलाएं भोजन बनाने में जुटी थी। भोजन बन जाने पर परिवार की एक महिला उसे खाना खाने के लिए बुलाने गई तो फंदे पर लटका देख होश उड़ गए। महिला के चिल्लाने पर परिवार के अन्य लोग भी मौके पर जुट गए। सूचना पर दीदारगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को फंदे से उतार कर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता बताया गया है। लाटघाट संवाददाता के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के बजार गोसाई गांव निवासी 32 वर्षीया अमित वर्मा पुत्र उमाशंकर वर्मा अपने घर में ही फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर लिया। घर के आसपास दुर्गंध उठने पर शनिवार की सुबह उसके पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर गए तो देखा कि फंदे पर शव लटका हुआ है और उससे दुर्गंध उठ रही थी। इसके बाद फोरेसिंक टीम भी मौके पर पहुंच गई और शव को फंदे से उतार कर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक शराबी था और चार दिन पूर्व घर के बाहर देखा गया था। उसका भाई बाहर रहता है और पत्नी भी बच्चों के साथ मुंबई में है। मां अपने मायके गई हुई थी। घटना की जानकारी होने पर वह अपने मायके से वापस लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed