फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two vicious men caught stealing money from the account by cloning the thumb

अंगूठे की क्लोनिंग कर खाते से पैसा उडाने वाले दो शातिर चढ़े हत्थे

Sun, 16 Jan 2022 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Two vicious men caught stealing money from the account by cloning the thumb
रानी की सराय। ग्राहक सेवा केंद्र पर स्पाई कैमरा के माध्यम से लोगों के अंगूठे की क्लोनिंग कर बैंक खाते से लाखों रुपये उड़ाने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने क्लोनिंग किए हुए अंगूठे व फिंगर प्रिंट तैयार करने के उपकरण आदि बरामद किए। पुलिस ने संबंधित धाराओं में दोनों का चालान किया। रौनापार थाना क्षेत्र के चालाकपुर गांव निवासी मनोज कुमार सोनकर ने 23 नवंबर 2021 को साइबर थाने पर तहरीर दी थी कि उसके खाते से एक लाख 77 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खाते को फ्रीज करा कर पैसा तो बचा लिया और पीड़ित को उसका पैसा वापस करा दिया। साथ ही जांच पड़ताल में जुट गई कि आखिर पैसा कहां और कैसे निकाला गया। विवेचना में पुलिस को पता चला कि बिलरियागंज के पटवध कौतूक गांव निवासी मनोज सरोज और उमेेश यह काम कर रहे हैं। 16 जनवरी 2022 को पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि दोनों व्यक्ति पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के उकारा गांव के पास मौजूद है। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पुलिस को देख कर भागने लगे। जिस पर पुलिस ने दोनों को घेरेबंदी कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से क्लोन किए हुए आठ फिंगर प्रिंट, स्कैनर, कुछ लोगों के आधार नंबर लिखी पर्चियां, वाईफाई एडाप्टर, एयरटेल 4जी डोंगल, छह अदद रेटिना लेंस, बटर पेपर, स्पाइ कैमरा मय बैटरी, दो पेनड्राइव और 13 हजार 400 रुपये भी बरामद किए। साइबर थाना के प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी में लिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे पूछताछ कर उनका चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed