फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two talented students got success in UPSC exam

Azamgarh News: दो होनहारों को यूपीएससी की परीक्षा में मिली सफलता

Wed, 23 Apr 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two talented students got success in UPSC exam
आजमगढ़। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम जारी हो गया है। इसमें जिले के दो होनहारों को सफलता मिली है। यूपीएससी की परीक्षा में सफलता से परिजनों में हर्ष है।
विज्ञापन

बिलरियागंज के रहने वाले किशन कुमार गुप्ता पुत्र दिलीप कुमार गुप्ता ने यूपीएससी में सफलता हासिल की है। उन्होंने शहर के चिल्ड्रेन हायर सेकंडरी स्कूल से 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की। 2016 में एनएसआईटी दिल्ली से बीटेक में दाखिला लिया और 2020 में डिग्री हासिल की। इसके बाद दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी शुरू की। तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की। पिता एक इंटर कॉलेज में कार्यरत हैं। किशन दो भाई और एक बहन में सबसे बड़े हैं। किशन ने अपनी सफलता का श्र्रेय माता- पिता व गुरुजनों को दिया।
विज्ञापन

मेंहनगर: क्षेत्र के ठोठिया गांव निवासी अधिवक्ता कृष्ण मोहन श्रीवास्तव के पुत्र आकाश श्रीवास्तव ने चौथे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा में 459वीं रैंक प्राप्त की। इनकी प्राथमिक शिक्षा मेंंहनगर में हुई। चिल्ड्रेन कॉलेज से हाईस्कूल पास करने के बाद ग्रेजुएशन व आईआईटी हैदराबाद से किया। बुधवार को मेंहनगर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संघ भवन में कृष्ण मोहन श्रीवास्तव को बेटे की सफलता पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीएस के बाद सिविल सर्विस में सफलता
फोटो संख्या- 17

अंबारी। फूलपुर तहसील क्षेत्र के बसही अशरफपुर के पूरा शिवरामपुर निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पुत्र राहुल ने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की है। इसके पूर्व राहुल भारती 2022 में पीसीएस की परीक्षा पास कर चुके हैं। वर्तमान में राहुल खादी ग्रामोद्योग विभाग के हेड क्वार्टर लखनऊ में कार्यरत हैं। पीसीएस के बाद सिविल सर्विसेस की परीक्षा पास कर गांव और जिले का मान बढ़ाया है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पिता डॉ. नंदलाल ने बताया कि राहुल की प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर सरायमीर, हाईस्कूल की पढ़ाई राधा कृष्ण इंटर काॅलेज अंबारी और इंटर की शिक्षा सरस्वती इंटर कालेज प्रयागराज से हुई है। लखनऊ से बीटेक करने के बाद प्रयागराज से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने लगे। माता इमरती देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed