फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two supply inspectors absent in meeting, one day's cut salary

बैठक में दो पूर्ति निरीक्षक अनुपस्थित, एक दिन का काटा वेतन

Thu, 19 Nov 2020 05:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
Two supply inspectors absent in meeting, one day's cut salary
आजमगढ़। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने बृहस्पतिवार को जनपद के समस्त पूर्ति निरीक्षकों संग बैठक की। बैठक में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित दो पूर्ति निरीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने बताया कि कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत बीते अप्रैल से हर माह प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल के साथ ही प्रति राशन कार्ड एक किलो चना दिया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि शासन ने इस बार बदलाव किया है। बताया कि नवंबर में अंतिम बार योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोरों को खाद्यान्न मिलेगा। यह अलग बात है कि नवंबर में सिर्फ गेहूं व एक किलो चना ही मिलेगा। बताया कि पूर्ति निरीक्षक ठेकमा व पूर्ति निरीक्षक रानी की सराय बिना किसी सूचना के बैठक में अनुपस्थित थे। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके साथ ही समस्त पूर्ति निरीक्षक को निर्देश जारी किया गया है कि जिन कोटे की दुकानों पर कम राशन वितरित किया जा रहा है उनकी जांच दूसरे ब्लॉक के पूर्ति निरीक्षक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed