फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two sides clashed over electoral rivalry, stone pelted on police as well

चुनावी रंजिश को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस पर भी पथराव

Wed, 21 Apr 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Two sides clashed over electoral rivalry, stone pelted on police as well
जहानागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के उम्मरपुर गांव में मंगलवार को चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के बीच बवाल हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर से हमला किया। इस दौरान फायरिंग भी करने का आरोप है। सूचना पर जहानागंज पुलिस जब गांव में पहुंची तो दोनों पक्षों ने एक जुट होकर पुलिस पर ही हमला बोल दिया। जिस पर पुलिस ने भी लाठियां भांज कर लोगों को खदेड़ा।
विज्ञापन

ग्राम सभा उम्मरपुर के प्रधान पद के दो प्रत्याशियों रामाश्रय राजभर व क्रांति राजभर के समर्थकों में मंगलवार की रात वोटिंग को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडा व ईंट पत्थर से हमला बोल दिया। एक पक्ष की तरफ से इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। सूचना मिलते ही जहानागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस गांव में पहुंचते ही आपस में भिड़ रहे दोनों प्रत्याशियों के समर्थक एक जुट हो गए और पुलिस टीम पर ही पथराव शुरू कर दिया। ग्रामीणों के उग्र होने पर पुलिस ने भी लाठियां भांजनी शुरू कर दिया और जो जहां जैसे मिला, उसकी जम कर पिटाई कर दिया। पुलिस द्वारा बल प्रयोग करते ही आपस में भिड़ रहे प्रत्याशी समर्थक मौके से फरार हो गए। मारपीट व पथराव की घटना में रामाश्रय पक्ष से 45 वर्षीया सुनीता राजभर, 23 वर्षीय विशाल राजभर व 28 वर्षीय सोनू राजभर तथा क्रांति राजभर पक्ष से 45 वर्षीय जोशपाल, 65 वर्षीय भीरा राजभर व 45 वर्षीय हरिपाल घायल हो गए। घायलों में शामिल भीरा राजभर को गंभीर चोट आई है और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। शेष घायल स्थानीय स्तर पर ही मरहम पट्टी कराए। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने गांव में जम कर तांडव मचाया और कई वाहनों को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed