{"_id":"6973bd051ef8310f15027645","slug":"two-security-personnel-will-be-deployed-in-each-of-the-43-schools-in-the-district-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-144388-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: जिले के 43 विद्यालयों में दो-दो सुरक्षाकर्मियों की होगी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: जिले के 43 विद्यालयों में दो-दो सुरक्षाकर्मियों की होगी तैनाती
विज्ञापन
आजमगढ़। निजी स्कूलों की तर्ज पर अब सरकारी विद्यालयों की सुरक्षा भी चाक-चौबंद होगी। जिले में संचालित 44 पीएम श्री विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा।
बच्चों की सुरक्षा और विद्यालय परिसरों में उपलब्ध संसाधनों की हिफाजत को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग विशेष इंतजाम करने जा रहा है। जिले में संचालित 43 पीएम श्री कंपोजिट विद्यालयों में दो-दो सुरक्षाकर्मी की तैनाती होने जा रही है। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
इनमें सभी ब्लॉकों से एक से दो पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। इन स्कूलों में दिन-रात पहरेदारी रहेगी ताकि किसी भी तरह की चोरी, तोड़फोड़ या असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार पीएम श्री योजना के तहत स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। ऐसे में इन संसाधनों की सुरक्षा बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
सुरक्षा गार्डों की तैनाती से न केवल विद्यालय परिसर में चोरी की घटनाएं रुकेगी, बल्कि अभिभावकों को भी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भरोसा मिलेगा। यह कदम सरकारी विद्यालयों की कार्यप्रणाली को निजी स्कूलों के समकक्ष मजबूत बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
बीएसए राजीव कुमार पाठक ने बताया कि पीएम श्री योजना के अंतर्गत चयनित विद्यालयों में आधुनिक संसाधन और स्मार्ट सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। ऐसे में इन विद्यालयों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। जिले के 44 पीएम श्री कंपोजिट विद्यालयों में दो-दो सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे विद्यालय परिसरों में चोरी, तोड़फोड़ और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगेगी।