फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two real brothers Sarfaraz and Musheer scored centuries in different cricket competitions

गर्व का पल: आजमगढ़ के दो सगे भाइयों ने क्रिकेट में रचा इतिहास, अलग-अलग टीमों के खिलाफ एक ही दिन जड़ा शतक

Sat, 27 Jan 2024 04:23 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 27 Jan 2024 04:23 PM IST
सार

आजमगढ़ के सरफराज खान और मुशीर खान ने भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने के दावे को मजबूत करते हुए दो अलग- अलग टीमों के खिलाफ खेलते हुए शतक बनाए। दोनों भाइयों की इस उपलब्धि से गांव के क्रिकेट प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। 

विज्ञापन
Two real brothers Sarfaraz and Musheer scored centuries in different cricket competitions
Azamgarh news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जनपद के रहने वाले दो सगे भाइयों ने क्रिकेट में ऐसा इतिहास रचा जो शायद ही कभी भारत में बना हो। दोनों भाइयों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में खेलते हुए शतक बनाए। दोनों की इस खास उपलब्धि पर जिले के क्रिकेट प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है। 

विज्ञापन


सगड़ी तहसील के बासूपार गांव निवासी नौशाद खान के बड़े पुत्र सरफराज खान और छोटे पुत्र मुशीर खान अपने बल्ले से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अपने इस प्रदर्शन के दम पर दोनों भाई भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने के अपने दावे को पुख्ता कर रहे हैं। 
विज्ञापन


25 जनवरी को जहां पूरा देश गणतंत्र दिवस की तैयारियों में मशगूल था वहीं यह दोनों भाई अलग-अलग टीमों के खिलाफ अपना जलवा बिखेर रहे थे। भारत ए टीम की ओर से खेलते हुए सरफराज खान ने इंग्लैंड लायंस क्रिकेट टीम के खिलाफ 161 रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने वाशिंगटन सुंदर के साथ 169 रन की साझीदारी भी की। वहीं दूसरी ओर अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेलते हुए मुशीर खान ने उसी दिन आयरलैंड के खिलाफ 118 रन बनाया। दोनों भाइयों की इस उपलब्धि पर जनपद के क्रिकेट प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है। 

 
सरफराज को मिला माधवराज सिंधिया अवार्ड
रणजी ट्राफी में 2021-2022 में सर्वाधिक रन बनाने के लिए सरफराज खान को माधव राव सिंधिया सम्मान से बीसीसीसीआई द्वारा सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार सरफराज खान की बजाए उनके पिता नौशाद खान ने लिया। इंडियन टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने नौशाद खान को यह अवार्ड प्रदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed