फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two quintals of ganja worth 16 lakhs recovered, two arrested

16 लाख कीमत का दो कुंतल गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

Thu, 04 Aug 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two quintals of ganja worth 16 lakhs recovered, two arrested
आजमगढ़। सिधारी थाना पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर सुरसी गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति के घर से दो क्विंटल गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई जा रही है। इस दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में भी सफलता पाई है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सिधारी थाना पुलिस ने चार-पांच दिनों पूर्व सलारपुर गांव निवासी राकेशयादव उर्फ सोनू के अहाते से भूसे में छिपाकर रखे गांजा को बरामद किया था। इस दौरान चार लोग गिरफ्तार भी किए गए थे। कुछ गांजा इस छापेमारी के कार्रवाई के दौरान बच गया था। जिसे पिकअप से सुरसी गांव निवासी अनिल यादव के घर पर भेज कर सुरक्षित रखवाया गया था। इसकी सूचना सिधारी थाना पुलिस को मुखबिर से मिली तो पुलिस ने बुधवार को अनिल यादव के घर पर छापा मारा। सीओ महेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में हुई छापा मारकर मौके से दो क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया गया। इस दौरान पुलिस ने गांजा तस्कार राकेश यादव उर्फ सोनू निवासी सलारपुर इस माल को बरामद करने के साथ ही मौके से सुरेंद्र यादव व अनिल यादव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed