{"_id":"6602e723be86e1b81e024d1d","slug":"two-people-dead-and-two-injured-road-accident-in-azamgarh-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार की मार: सड़क पार कर रहे वृद्ध को बाइक ने मारी भीषण टक्कर, 2 की मौत, 2 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार की मार: सड़क पार कर रहे वृद्ध को बाइक ने मारी भीषण टक्कर, 2 की मौत, 2 लोग घायल
Tue, 26 Mar 2024 08:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 26 Mar 2024 08:48 PM IST
सार
Azamgarh News: सड़क हादसे में दो लोगों के मौत की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। शवों के पोस्टमार्टम के लिए और घायलों को अस्पताल भेजा गया। वहीं, सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के लखनऊ-बलिया मार्ग पर छित्तूपट्टी गांव के पास मंगलवार की रात साढ़े सात बजे सड़क पर कर रहे वृद्ध से बाइक टकरा गई। इस हादसे में वृद्ध के साथ ही बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुची पुलिस ने दाेनों घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के दयालपुर मिर्जापुर गांव निवासी प्रदीप चौहान (26) अपने दो साथियों (सुनील चौहान एवं लालू चौहान) के साथ मंगलवार की रात सरायमीर की तरफ से अपने घर जा रहे थे। अभी वे छित्तूपट्टी गॉव के पास ही पहुंचे थे कि सड़क पार कर रहे शाह आलम (60) निवासी संजरपुर से बाइक टकरा गई। इस हादसे में प्रदीप व शाह आलम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची और घायल सुनील व लालू को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, मृतक प्रदीप व शाह आलम में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतकों के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन