फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two parties fight over playing wood in Tajia arena, six injured

Azamgarh News: ताजिया अखाड़े में लकड़ी खेलने के लिए दो पक्षों में मारपीट, छह घायल

Sat, 05 Jul 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two parties fight over playing wood in Tajia arena, six injured
जहानागंज । थाना क्षेत्र के भुजही गांव में बृहस्पतिवार की रात मुहर्रम के जुलूस के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो मोहल्ले उत्तरी और दक्षिणी के बीच अखाड़ा मैदान में लकड़ी खेलने के लिए हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन

रात 11.30 बजे शुरू हुई इस झड़प में दोनों पक्षों से लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिससे छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस इस मामले में छह आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एक पक्ष के शहाबुद्दीन की तहरीर के मुताबिक, वह और उनके साथी ताजिया जुलूस में शांतिपूर्वक शामिल हुए थे, तभी दूसरे पक्ष से साहिल, समीर उर्फ सद्दाम, महबूब, साजिद, सोनू उर्फ शेर अली, अफजल व अन्य अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को तत्काल सीएचसी कोल्हूखोर में भर्ती कराया गया है। थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और छह आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल स्थिति शांत है, लेकिन एहतियातन गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed