फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two miscreants arrested one injured in police encounter at Azamgarh

UP Crime: पुलिस और अंतरजनपदीय ठग-चोर गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक आरोपी घायल, दो गिरफ्तार

Tue, 14 Jul 2026 12:51 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 14 Jul 2026 12:51 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में पुलिस और अंतरजनपदीय ठग व चोर गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हुआ। वहीं दो गिरफ्तार किए गए। 

विज्ञापन
Two miscreants arrested one injured in police encounter at Azamgarh
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और अंतरजनपदीय ठग-चोर गैंग के दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपी कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित बताए गए हैं।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि 5 जुलाई को कंधरापुर थाना क्षेत्र के आजमपुर निवासी देवदत्त गोंड की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सदर अस्पताल परिसर से चोरी हो गई थी। इस संबंध में शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान सोमवार को सूचना मिली कि दो बदमाश बाग लखरांव पुलिया के रास्ते शहर की ओर किसी वारदात को अंजाम देने आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गाजीपुर जनपद के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी 24 वर्षीय राजेश यादव के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी विजय यादव (36), निवासी केशरवां, थाना दुल्लहपुर, गाजीपुर, भागने के प्रयास में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें; UP: पिटाई से शख्स की मौत का मामला, निलंबित पुलिसकर्मियों सहित छह आरोपियों की 24 घंटे बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा और चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की। घायल राजेश यादव को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, राजेश यादव के खिलाफ गाजीपुर, मिर्जापुर, मऊ और आजमगढ़ जनपदों में चोरी, ठगी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं विजय यादव के खिलाफ भी संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed