फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two man killed and one youth injured in accident of collision in trailer and bike in Azamgarh

आजमगढ़ में भीषण हादसा: ट्रेलर और बाइक की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; एक घायल

Sun, 12 May 2024 05:23 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 12 May 2024 05:23 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। एक ही बाइक पर सवार तीन लोग जौनपुर के गौराबादशाहपुर से लौट रहे थे। इसी दौरान बरदह थाना के जीवली बाजार बाईपास मोड़ पर हादसा हुआ। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Two man killed and one youth injured in accident of collision in trailer and bike in Azamgarh
मृतक विवेक व इंदल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के जीवली बाजार बाईपास मोड़ के पास ट्रेलर-बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
बरदह थाना क्षेत्र के कुंभ गांव निवासी इंदल यादव (36), विवेक प्रजापति (22) व विकास बिंद (20) शनिवार की देर रात एक ही बाइक से जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर से वापस घर लौट रहे थे। अभी वे जीवली बाजार बाईपास मोड़ पर पहुंचे थे कि ट्रेलर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में इंदल यादव व विवेक प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर बरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल विकास को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराए। वहीं मृतक इंदल व विवेक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मृतक इंदल रोजी-रोटी के लिए गुजरात प्रांत के वापी शहर में रहता था। 15 दिन पूर्व ही वह घर आया था। वह दो पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। दूसरा मृतक विवेक प्रजापति दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। वह गोवा में प्राइवेट नौकरी करता था। बहन की शादी में शामिल होने के लिए 15 दिन पूर्व ही घर आया था। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed