फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two km of road from Sahijna to Bhatinpara has turned into potholes

Azamgarh News: सहिजना-भटिनपारा तक दो किमी सड़क गड्ढों में तब्दील

Mon, 11 Aug 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two km of road from Sahijna to Bhatinpara has turned into potholes
मार्टीनगंज ब्लॉक के भटिनपारा में रविवार को ग्रामीणों ने सहिजना-भटिनपारा तक दो किमी मार्ग की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दीदारगंज विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि विधायक का जनता की समस्याओं पर कोई लेना-देना नहीं है। कई बार सड़क निर्माण की मांग की गई। लेकिन, मौन साधे हैं।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता शाहिद शादाब ने कहा कि फूलपुर-सिकरौर मार्ग से जुड़ा भटिनपारा मोड़ से सहिजना-भटिनपारा तक का लगभग दो किलोमीटर मार्ग काफी बदहाल है।
विज्ञापन

सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, बरसात में पानी भरने से हादसों का जहां खतरा बढ़ जाता है, वहीं बुजुर्गों और बीमार मरीजों को ले जाना भी बेहद मुश्किल हो जाता है। उन्होंने विधायक पर आरोप लगाया कि मुस्लिम बहुल गांवों के विकास कार्यों को जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार ग्रामीणों ने शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब जनता मजबूरी में आंदोलन करने को बाध्य है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क का निर्माण नहीं शुरू नहीं होता है तो वृहद आंदोलन करेंगे।
प्रदर्शन में दीपक सोनकर, पंकज सोनकर, सलमान महमूद, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद ताबिश समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed