फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two killed in accident with truck driver

हादसों में ट्रक चालक सहित दो की मौत

Tue, 14 Jun 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 14 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two killed in accident with truck driver
दुर्घटना ।
कप्तानगंज थाने के पास रविवार की रात साढ़े बारह बजे अनियंत्रित दो ट्रकों की टक्कर में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। दूसरे ट्रक का खलासी घायल हो गया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रकों को अलग कराकर घायल को अस्पताल भेजा। वहीं सोमवार की भोर में अतरौलिया थाना क्षेत्र के शेरवा पुल के पास अनियंत्रित बाइक गड्ढे में चली गई। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक घायल हो गए। इनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने दोनों की हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन


अतरौलिया थाना क्षेत्र के अतरैठ गांव निवासी मुन्ना (30) पुत्र मिठाई रविवार की रात बगल वाले गांव में नाच देखने गया था। भोर में वहां से लौटते समय मुन्ना के साथ उसके गांव का रहने वाला राजन (22) पुत्र सुरेंद्र और पड़ोसी गांव अमारी निवासी रोहित (25) पुत्र सुखरन भी थे। तीनों एक बाइक से घर लौट रहे थे। शेरवां पुल के पास इनकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। इसमें गंभीर रूप से घायल मुन्ना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजन और रोहित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। मुन्ना दो भाई में छोटा और दो बहनों में बड़ा था। एक वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन


उधर वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के महगांव (पूरा) गांव निवासी अनिल मिश्रा (58) ट्रक चलाता था। रविवार को अनिल ट्रक से वाराणसी के नाउपुर में स्थित झुनझुनवाला फैक्ट्री से रिफाइन तेल लादकर अंबेडकरनगर जिले में जा रहा था। रविवार की रात साढ़े बारह बजे जैसे ही अनिल ट्रक लेकर कप्तानगंज थाने के पास पहुंचा, सामने से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर टकरा गया। टक्कर में गंभीर रूप से घायल अनिल की मौके पर मौत हो गई। दूसरे ट्रक के खलासी के दोनों पैर फंस गए। पुलिस ने जेसीबी मंगाई और उसकी मदद से दोनों ट्रकों को अलग कर चालक की लाश और घायल खलासी को बाहर निकाला। अनिल मिश्रा छह बेटा और एक बेटी के पिता थे। ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed