फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two hundred beds are full, 100 more are being arranged

दो सौ बेड हो चुके है फुल, 100 और की हो रही व्यवस्था

Mon, 19 Apr 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two hundred beds are full, 100 more are being arranged
आजमगढ़। तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच अब प्रतिदिन होने वाली मौत का आकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते स्वास्थ्य महकमें के साथ ही प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मच गया है। मेडिकल कालेज में 200 बेड फुल हो चुके है, वही 100 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था में कालेज प्रशासन जुटा हुआ है। यहां दवाओं व जरूरी इंजेक्शन की तो कोई कमी नहीं है लेकिन मैन पॉवर की कमी गंभीर मरीजो के इलाज में आड़े आ रही है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज को शासन ने कोविड-19 के तहत लेवल थ्री अस्पताल बनाया हुआ है। यहां आजमगढ़ के साथ ही मऊ व बलिया जिले के गंभीर मरीजों को लाकर भर्ती किया जा रहा है। कोराना का संक्रमण वर्तमान में काफी तेजी से बढ़ रहा है। होम आइसोलेशन की ही व्यवस्था होने के चलते लोगों का सही ढंग से इलाज नहीं हो पा रहा है, जिसके चलते गंभीर मरीजों की तादात भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मेडिकल कालेज में वर्तमान में दो सौ बेड की व्यवस्था थी जो पूरी तरह से फुल हो गई है। ऐसे में मेडिकल कालेज प्रशासन अब 100 और बेड की व्यवस्था में जुटा हुआ है। प्राचार्य डॉ. आरपी शर्मा ने बताया कि संसाधन तो हमारे पास पहले से ही मौजूद है जिसके चलते हम चंद घटों में वार्ड खोल कर बेड की व्यवस्था कर लेंगे लेकिन मैन पॉवर की काफी कमी हो गई है। जिसके चलते कुछ दिक्कत हो रही है। वहीं मेडिकल कालेज का काफी स्टाफ भी संक्रमण की चपेट में आ जाने के चलते आइसोलेट हो गया है। उन्होंने बताया कि गंभीर मरीजों को लगाया जाने वाला इंजेक्शन फिलहाल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सभी जरूरी दवाएं भी उपलब्ध है। मैन पॉवर की दरकार है, जिसके लिए शासन व प्रशासन को पत्र लिखा गया है। मैन पॉवर उपलब्ध हो जाए तो मेडिकल कालेज में तीन ही नहीं चार सौ बेड तक की व्यवस्था हम कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed