{"_id":"6aa45301ef77ae180a07c65e","slug":"two-groups-clash-over-the-installation-of-a-small-bridge-video-of-the-altercation-goes-viral-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-156950-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पुलिया लगाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, मारपीट का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पुलिया लगाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, मारपीट का वीडियो वायरल
विज्ञापन
बरदह थाना क्षेत्र के ईरनी गांव में पुलिया लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच कर रहीं है।
गांव निवासी अंशिका राजभर ने आरोप लगाया कि सपना राजभर, विनोद राजभर, श्यामलाल राजभर और खुशबू राजभर समेत एक ही परिवार के लोगों ने उसके साथ लात-घूंसों और डंडे से मारपीट की।
पीड़िता पक्ष का कहना है कि जिस स्थान पर पुलिया लगाई जा रही है, वहां आरोपित पक्ष का न तो खेत या चक है और न ही उनका आवागमन होता है। इसके बावजूद पुलिया लगाने को लेकर विवाद खड़ा किया जा रहा है। परिवार की ओर से अरविंद पर भी मारपीट के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
बरदह थाना के कार्यवाहक थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त हुई है। दोनों पक्षों के घर की महिलाएं भी विवाद में शामिल थीं और महिलाओं के बीच मारपीट हुई है। पुलिस ने शांति भंग की आशंका में दोनों पक्षों के लोगों का चालान किया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।