फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two girls married in Azamgarh love blossomed after friendship fighting among family members

UP: आजमगढ़ में दो लड़कियों ने रचाई शादी, दिलचस्प है इनका प्यार, दोस्ती के बाद इश्क चढ़ा परवान; परिजनों में मारपीट

Sun, 08 Sep 2024 12:52 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 08 Sep 2024 12:52 AM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में दो लड़कियों की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। मामला सिधारी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दोनों मुंबई भी भाग चुकी हैं। शिकायत दर्ज होने पर दोनों को बरामद किया गया था। छिप-छिप कर मिलने के बाद दोनों ने शनिवार की सुबह एक मंदिर में पहुंचकर शादी कर ली।

विज्ञापन
Two girls married in Azamgarh love blossomed after friendship fighting among family members
मारपीट करते लड़कियों के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के सिधारी थाने से दो नाबालिगों के प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। दरअसल, एक साथ रह कर पढ़ाई करने वाली दो लड़कियां पहले पक्की सहेली बनीं, फिर दोनों के बीच इश्क का ऐसा परवान चढ़ा कि उन्होंने एक साथ जीने-मरने की कसमें खाई।

विज्ञापन


अब एक ही साथ रहने के लिए अपने परिवार से बगावत पर उतर आईं। जिसे लेकर शनिवार की शाम छतवारा मोड़ पर दोनों नाबालिग सहेलियां के परिवार के बीच जमकर मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत कराया तो एक पक्ष राजी हुआ वहीं दूसरा पक्ष मानने को तैयार नहीं हुआ।

विज्ञापन

परिजनों में मचा बवाल
सिधारी थाना क्षेत्र की रहने वाली दो नाबालिग लड़कियां एक साथ पढ़ाई करती थीं। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। कुछ दिन बीतने के बाद दोनों के बीच इश्क हो गया। बात इतनी बढ़ी कि एक-दूसरे के साथ रहने के लिए दोनों घर छोड़कर भाग निकलीं।

परिजनों की तहरीर पर सिधारी थाने की पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया। काफी तलाश के बाद पुलिस ने दोनों नाबालिग सहेलियों को मुंबई से बरामद कर लिया। दोनों उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इसके बाद दोनों का मिलना फिर से शुरु हो गया।



सूत्रों की मानें तो दोनों ने शनिवार को आपस में शादी रचा ली। दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वह भी भागकर मौके पर पहुंचे। दोनों पक्ष छतवारा मोड़ के पास पहुंच उन्हें अपने साथ लेकर जाने को तैयार हुए, लेकिन दोनों नाबालिग लड़कियां एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी रहीं।

दोनों के परिवार के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। कहासुनी होते-होते मारपीट होने लगी। मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले का शांत कराया।

विज्ञापन

बोली पुलिस
कुछ दिन पूर्व दोनों नाबालिग लड़कियां घर से लापता हो गई थीं। परिजन की तहरीर पर मुकदमा भी पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम ने दोनों लड़कियों को मुंबई से बरामद कर लिया। दोनों लड़कियां एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी हैं। एक परिवार तो उनकी जिद पर मान गया लेकिन दूसरा परिवार मानने को तैयार नहीं है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों लड़कियां अभी नाबालिग है। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया जा रहा लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हैं। - वीरेंद्र कुमार वर्मा, थानाध्यक्ष सिधारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed