फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two dengue patients found, admitted to district hospital

Dengue cases: तेजी से बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले, दो नए मरीज मिले, जिला अस्पताल में भर्ती

Sun, 18 Sep 2022 07:30 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 18 Sep 2022 07:30 AM IST
सार

आजमगढ़ के जिले अस्पताल में शनिवार को डेंगू के दो मरीजों को भर्ती कराया गया। इसमें एक आजमगढ़ तो एक मऊ का निवासी है। 

विज्ञापन
Two dengue patients found, admitted to district hospital
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के कई जिलों में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आजमगढ़ के जिले अस्पताल में शनिवार को डेंगू के दो मरीजों को भर्ती कराया गया। इसमें एक आजमगढ़ तो एक मऊ का निवासी है। जीयनपुर कोतवाली के क्षेेत्र के नुरूद्दीनपुर गांव निवासी गुलाब गुप्ता (21) पुत्र रमेश रोजीरोटी के लिए दिल्ली में रहता था। वहां पर तबीयत खराब होने पर शनिवार की सुबह वह दिल्ली से घर लौटा।

विज्ञापन

परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए।गुलाब की प्रारंभिक जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं मऊ के दोहरीघाट कोतवाली अंतर्गत सरौवां मेंहदुपार गांव निवासी दिलदार सिंह (27) पुत्र कैलाश सिंह गुजरात में रहता था। दिस दिनों पूर्व वह गुजरात से वापस लौटा था। तबीयत खराब होने पर उसने स्थानीय अस्पताल में जांच कराई। जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर अस्पताल प्रशासन ने उसे रेफर कर दिया। उसे जिला अस्पताल आजमगढ़ में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed