फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two days left in the purchase, the weight of paddy of many farmers could not be done

खरीद में दो दिन शेष, नहीं हो सकी कई किसानों के धान की तौल

Sat, 26 Feb 2022 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Two days left in the purchase, the weight of paddy of many farmers could not be done
अहरौला के हासामतलूबपुर क्रय केंद्र पर कई माह से खड़ी हैं धान लदी ट्रालियां। - फोटो : AZAMGARH
धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद की समय सीमा 28 फरवरी को समाप्त हो जाएगी। हालांकि अभी कई क्रय केंद्रों पर धान लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी हैं। किसान धान की तौल होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

अहरौला क्षेत्र में बनाए गए धान क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति हांसामतलूबपुर को क्रय केंद्र बनाया गया है। यहां आज भी धान लदी लगभग 39 ट्रालियां खड़ी हैं और किसान प्रति दिन केंद्र का चक्कर लगाकर निराश और उदास होकर लौट रहे हैं। किसानों का कहना है कि हम लोगों ने महीने भर से अपने धान से लदी ट्रालियों को क्रय केंद्र पर खड़ा किया है। अभी तक तो बोरा न होने का हवाला दिया जा रहा है लेकिन सच्चाई क्या है यह पता नहीं। 28 तारीख को खरीद का अंतिम दिन है लेकिन लगता है कि हम किसानों के महीनों की मेहनत व्यर्थ ही जाएगी और अपने धान को औने पौने दामों पर किसी व्यापारी को बेचना पड़ेगा। क्योंकि अब व्यापारी भी जान गए हैं कि किसान धान को व्यापारी को औने पौने दामों में बेचने के लिए मजबूर हैं। इसलिए व्यापारी भी इसका फायदा उठाएंगे ऐसे में किसान करें तो क्या करें। किसानों ने यह समस्या 1076 पर भी दर्ज कराई है जिससे उनके धान की खरीदारी क्रय केंद्र पर हो सके और उन्हें फायदा मिल सके।
विज्ञापन

कोट
शासन ने किसानों की सहूलियत के लिए क्रय केंद्रों पर खरीद की समय सीमा सात दिन और बढ़ाई है। जहां बोरा नहीं है वहां बोरा भेजा जा रहा है। किसानों से धान की खरीद की जाएगी।-रामकिंकर, एआर कोआपरेटिव।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले किसान
- 25 दिनों से धान लदी ट्राली हांसामतलूबपुर क्रय केंद्र पर खड़ी किए हुए हैं। प्रतिदिन क्रय केंद्र पर धान तौल की जानकारी लेने जाते हैं तो पता चलता है कि बोरा ही नहीं है। अब परेशानी और बढ़ गई है। अब मात्र दो दिन खरीद शेष रह गई है।- राणा प्रताप सिंह, भद्रपुर गहजी।
- धान लदी ट्राली खड़ी किए 20 दिन से ज्यादा हो गए। हम किसान इंतजार कर रहे हैं कि हमारे धान की तौल कब होगी। परेशानी का तब बढ़ गई जब 28 फरवरी तक की खरीद निर्धारित है और मात्र दो दिन और शेष बचे हैं। अभी केंद्र पर बोरा उपलब्ध नहीं हुआ है।-रामअचल यादव, भकुही।
- केंद्र पर धान लदी ट्राली 27 जनवरी से खड़ी है। हर दूसरे तीसरे दिन सचिव से संपर्क बनाता हूं। क्रय केंद्र पर आता हूं तो पता चलता है कि खरीदारी नहीं होगी। हम तो महीनों से ट्रालियों का किराया भी दे रहे हैं।-राजेंद्र प्रसाद यादव, बिलारी।

- धान ट्राली ट्राली 20 दिन केंद्र पर खड़ी है। यहां आने पर कभी पता चलता है कि बोरा नहीं है तो कभी हमारी लिमिट पूरा हो गई। सभी दिक्कतों का सामना किसान बेचारा कर रहा है। धान की बिक्री न होने से अब औने पौने दाम पर बेचना होगा।-राधेश्याम यादव, भकुही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed