फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two bikes parked in a closed house burnt, case filed

Azamgarh News: बंद घर में खड़ी दो बाइक जली, मुकदमा

Thu, 25 Apr 2024 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Two bikes parked in a closed house burnt, case filed
आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जमीन पडरी गांव स्थित एक बंद घर में खड़ी दो बाइक बीते 17 अप्रैल को जल कर खाक हो गई। जानकारी होने पर पहुंचे गृहस्वामी के जीजा ने अज्ञात के खिलाफ बिलरियागंज थाने में तहरीर दिया है। पीड़ित परिवार मुम्बई रहता है।
विज्ञापन

जमीन पड़री गांव निवासी सुरेश मौर्या परिवार के साथ मुम्बई रहते हैं। गांव स्थित घर पर ताला बंद है। घर के अंदर दो बाइक खड़ी थी। जिसमें 17 अप्रैल को संदिग्धावस्था में आग लग गई। जिससे दोनों बाइक जल कर खाक हो गई। ग्रामीणों ने घर से धुंआ उठने की सूचना सुरेश को दिया तो उन्होंने इसकी जानकारी रौनापार गांव के प्रधान व अपने जीजा मुखराम मौर्या को दिया। सूचना पर जीजा मुखराम मौर्या मौके पर पहुंचे तो दोनों बाइक जल कर राख हो चुकी थी। सुरेश के जीजा ने घटना के बाबत अज्ञात के खिलाफ बिलरियागंज थाने में तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed