फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two arrested with 70 sachets of country liquor

Azamgarh News: 70 पाउच देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 14 May 2024 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with 70 sachets of country liquor
सरायमीर। एसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार की सुबह पुलिस ने देसी शराब की दुकान के बगल में स्थित एक कमरे से 70 पाउच देसी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सरायमीर थाना प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में सरायमीर पुलिस टीम ने सोमवार की सुबह साढ़े 9 बजे मुखबिर की सूचना पर सरायमीर स्थित देसी शराब की दुकान के पास के एक कमरे से 70 पाउच शराब बरामद की। इसके साथ ही पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रमाशंकर सिंह निवासी बड़ागांव थाना अतरौलिया और घनश्याम निवासी रतना थाना कटका जनपद अंबेडकर नगर हैं। दोनों के पास से एक गत्ता में 40 पाउच और दूसरे गत्ते में 30 पाउच शराब बरामद हुई। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि हम लोग देशी शराब ठेका सरायमीर के सेल्समैन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed