फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two and a half lakhs was blown out of the account by making a clone of the biometric, arrested

बायोमैट्रिक का क्लोन बना खाते से उड़ाया था ढाई लाख, गिरफ्तार

Fri, 20 Aug 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two and a half lakhs was blown out of the account by making a clone of the biometric, arrested
आजमगढ़। साइबर थाना पुलिस ने एक साइबर अपराधी को शुक्रवार के दिन मऊ जिले से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए साइबर अपराधी एक ने व्यक्ति के बायोमैट्रिक का क्लोन तैयार कर उसके खाने से ढाई लाख रुपये उड़ा दिया था। पीड़ित ने साइबर थाने में इसकी तहरीर दी थी। विवेचना के बाद आरोपी की पहचान पुष्ट करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मऊ जिले के रानीपुर थाना अंतर्गत पडरी गांव निवासी दिवाकर गिरीन ने साइबर थाने में तहरीर दिया कि उसके इलाहाबाद बैंक स्थित खाते से आधारकार्ड के माध्यम से ढाई लाख रुपये ग्राहक सेवा केंद्र एजेंट द्वारा 2019 में ही निकाल लिया गया है। जिसकी जानकारी बाहर रहने के कारण उसे तब हुई जब वह बैंक पर अपने खाने से पैसा निकालने पहुंचा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू करदिया। विवेचना के दौरान अभियुक्त अंकित कुमार सिंह पुत्र लल्लन सिंह नवासी ग्राम वनपोखरा थाना मधुबन जिला मऊ का नाम प्रकाश में आया। उसने अपने ग्राहक सेवा केंद्र पर आए शिकायतकर्ता का धोखे से एक फार्म पर अंगूठा लगवा लिया था। जिसका बायोमैट्रिक क्लोन बना कर उसके खाते से पैसा उड़ा दिया। साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे सिपाह तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed