फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two accused in Purva Pradhan murder case brought on remand

रिमांड पर लाए गए पूर्वा प्रधान हत्याकांड के दो आरोपी

Wed, 09 Dec 2020 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two accused in Purva Pradhan murder case brought on remand
रानी की सराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव के पूर्व प्रधान की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी समेत दो को पुलिस ने बुधवार को रिमांड पर लिया। इन दोनों अभियुक्तों ने पुलिस को धता बताते हुए न्यायालय में समर्पण कर दिया था। रिमांड के दौरान अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्याकांड में प्रयुक्त एक पिस्टल व एक तमंचा मय कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन

अल्लीपुर गांव के पूर्व प्रधान राजेश यादव पुत्र दयाशंकर की 28 नवंबर की रात उस समय गोली मार कर हत्या कर दी गई थी जब वे गांव निवासी सीताराम के यहां आयोजित दावत में शामिल होने गए थे। आधा दर्जन भर लोगों ने पहले पूर्व प्रधान की लात-घूसों से पिटाई की थी और फिर ताबड़तोड़ फायर कर उन्हें मौके पर ही ढेर कर दिया था। मृतक के भाई राकेश यादव ने घटना के बाबत नौ नामजद समेत पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। नामजद किए गए चार अभियुक्तों रोहित, अवधेश, सीताराम व गब्बर को पुलिस ने शंकरपुर चेकपोस्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया था। वहीं पुलिस की कवायद को धता बताते हुए मुख्य आरोपी दीपक यादव के साथ ही संजय यादव व ज्ञानचंद ने न्यायालय में समर्पण कर दिया था। वहीं दो अन्य नामजद अभियुक्त प्रदीप व दयाराम अभी फरार चल रहे है।
विज्ञापन

न्यायालय में समर्पण करने वाले दो अभियुक्तों दीपक व संजय को पुलिस ने बुधवार को रिमांड पर लिया। इसके बाद इनसे पूछताछ करने के साथ ही निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व तमंचा मय कारतूस गांव से ही बरामद किया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने पुरानी रंजिश में हत्या किए जाने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed