फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two accused arrested for duping people of jewellery and cash in the name of providing housing

Azamgarh News: आवास दिलाने के नाम पर गहने और नकदी ठगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Jul 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for duping people of jewellery and cash in the name of providing housing
रानी की सराय। थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को आवास दिलाने का झांसा देकर गहने और नकदी ठगने वाले एक पुरुष और एक महिला आरोपी को शाहखजुरा डीह बाबा स्थान के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और नकद 24,500 बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एक जुलाई 2025 को चकसमय उर्फ भाउपुर गांव निवासी विजय राजभर ने थाना रानी की सराय ने तहरीर देकर बताया था कि 16 जून को एक अज्ञात महिला और पुरुष ने उनकी मां को आवास दिलाने के बहाने बाइक से कोटिला नहर के पास ले जाकर उनके गहने उतरवा लिए और जाते समय मंगलसूत्र छीनकर भाग गए। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी साहब लाल निवासी बेला कलीचपुर उर्फ किशुनपुर, थाना मेहनाजपुर और नीरज उर्फ गुड्डी निवासी लहुआ खुर्द पल्हना, थाना देवगांव हैं। आरोपियों के पास से कुल पांच लांकेट, चार जोड़ी बाली व टप्स, नाक की एक कील, एक चैन, पांच जोड़ी पायल और 24,500 नकद बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed