फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tripping and low voltage increased the problem

Azamgarh News: ट्रिपिंग और लो वोल्टेज ने बढ़ाई समस्या

Thu, 13 Jun 2024 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Tripping and low voltage increased the problem
आजमगढ़। गर्मी इतनी की जनमानस के साथ ही बिजली विभाग की व्यवस्था भी हांफने लगी है। लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। जिससे लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल हो जा रहे हैं। रात में ट्रिपिंग से लोगों की नीद हराम हो जा रही है। विभाग का गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति का दावा पूरी तरह से फेल नजर आ रहा है अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। जिसके कारण भीषण गर्मी से लोग परेशान है। वहीं उपकेंद्रों के ट्रांसफाॅर्मरों को बचाने के लिए कहीं कूलर लगाने पड़ रहे है तो कहीं ट्रांसफाॅर्मरों को ठंडा करने के लिए उन पर पानी का छिड़काव करना पड़ रहा है। विभाग के लाख प्रयास के बाद भी बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। जिसका परिणाम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। हर आधा या पौना घंटा में बिजली ट्रिप कर जा रही है। दिन तो किसी प्रकार से लोग गुजार ले रहे लेकिन ट्रिपिंग और लो वोल्टेज से रातों की नींद हराम हो जा रही है। इसके साथ ही 24 घंटे में 25 से 30 बार हो रही ट्रिपिंग ने लोगों की मुसीबत को और बढ़ा दिया है। एसडीओ नगर संदीप प्रजापति ने बताया कि अप्रैल की तुलना में 539. 09 लाख यूनिट अधिक बिजली की खपत हुई हैं।27.01 प्रतिशत अधिक बिजली प्रयोग किया गया। प्रतिदिन के हिसाब से देखा जाय तो रोज 173 लाख यूनिट अधिक बिजली प्रयोग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed