फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Triple talaq given for non-fulfillment of demand for money

Crime In Azamgarh: मारते-पीटते थे..और एक दिन पैसे की मांग पूरी न होने पर दिया 'तीन तलाक'

Fri, 29 Jul 2022 02:47 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2022 02:47 PM IST
सार

आजमगढ़ से एक तीन तलाक का मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष द्वारा लगातार आ पैसों की मांग हो रही थी। पैसे नहीं मिलने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। 

विज्ञापन
Triple talaq given for non-fulfillment of demand for money
तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ससुराल पक्ष द्वारा की जा रही पैसे की मांग पूरी न होने पर पति द्वारा अपनी पत्नी को तीन तलाक देने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़िता पत्नी ने पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों पर बुधवार को बिलरियागंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के खानकाह गांव निवासी आगंतुका महजवी पुत्री शरीफ का निकाह मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के वलीदपुर निवासी इब्राहिम पुत्र बदरूद्दीन अब्बासी के साथ हुआ था। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि निकाह के बाद ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उससे पैसे की मांग की जाने लगी।
विज्ञापन


जब उसने उनकी मांग नहीं मानी तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। परिवार के लोग अक्सर उसे मारते पीटते थे। जब पैसों की मांग पूरी नहीं हुई तो पति ने आठ जुलाई को उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद उसने बिलरियागंज थाने में पति इब्राहिम, ससुर बदरूद्दीन, सास नरसवा खातून, ननद चांदनी के साथ जेठ व जेठानी के विरुद्घ बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया। बिलरियागंज पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed