{"_id":"64e25ea07149e26b2c08c854","slug":"trilokis-dead-body-came-from-dubai-relatives-were-in-tears-azamgarh-news-c-20-1-vns1030-332788-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दुबई से आया त्रिलोकी का शव, बिलख उठे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दुबई से आया त्रिलोकी का शव, बिलख उठे परिजन
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सरैया कला गांव निवासी त्रिलोकी का शव रविवार को दुबई से गांव पहुंचा तो परिजन फफक पड़े। अंबारी चौक पर शव रख कर परिजनों व ग्रामीणों ने एजेंट पर कार्रवाई व मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। एसडीएम व सीओ के आश्वासन पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ और परिजन शव लेकर गांव चले गए।
त्रिलोकी ढाई साल पूर्व एजेंट के जरिये रोजीरोटी के लिए दुबई गया था। जुलाई माह में उसकी दुबई में ही संदिग्धावस्था में करंट लगने से मौत हो गई थी। परिजनों ने एजेंट पर गंभीर आरोप लगाए और उस पर हत्या का आरोप लगाया। लगभग तीन सप्ताह बाद त्रिलोकी का शव रविवार की शाम चार बजे अंबारी चौक पहुंचा। जहां परिजनों व ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर रास्ता जाम कर दिया।
जाम की सूचना पर सीओ अनिल कुमार वर्मा, एसडीएम श्याम प्रताप सिंह, फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन एजेंट पर कार्रवाई व मुआवजा की मांग कर रहे थे। अधिकारियों के आश्वासन पर लगभग एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ और परिजन शव लेकर घर चले गए।