फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tricolor yatra taken out by remembering the freedom fighters

आजादी के दिवानों को याद कर निकाला तिरंगा यात्रा

Mon, 15 Aug 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Tricolor yatra taken out by remembering the freedom fighters
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत रविवार को भी ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा की धूम रही। हर तरफ तिरंगा यात्रा निकाल लोगों ने देेश की आजादी में अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले भारत माता के वीर सपूतों को याद कर नमन किया। इस दौरान भारत माता की जय के नारे से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
विज्ञापन

मेजवां: भारत रक्षा दल के नेतृत्व में फूलपुर नगर पंचायत कार्यालय से लेकर कुंवर नदी पुल तक सड़क के दोनो तरफ तिरंगा ध्वज हर 20 फीट की दूरी पर फहराया गया। उधर फूलपुर तहसील मुख्यालय से पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा के साथ रामबचन महाविधालय के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाला। फूलपुर डाक कर्मियों ने भी तिरंगा निकाला। मदरसा के बच्चों द्वारा निकाले गए तिरंगा के दौरान सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा की ध्वनि गूंजती रही।
विज्ञापन

सरायमीर: रामरतन चौहान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरही बुजुर्ग के छात्र- छात्राओं ने शनिवार को तिरंगा यात्रा व प्रभात फेरी निकाला । देश के आजादी की 75वीं वर्षगांठ का उत्सव आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाल कर भारत माता की जय। हर घर तिरंगा लगाना है, का नारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। यात्रा में प्रबंधक बिंदु चौहान, प्रधानाचार्य लक्ष्मीनारायण चौहान, दिनेश कुमार, राम भवन चौहान, रमेश यादव, चंद्रधारी यादव, रामानंद आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सठियांव: आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत मुबारकपुर विधान सभा में रविवार को सपा बिधायक अखिलेश यादव ने किया। इस अवसर पर बिधायक ने शहीदों को याद कर तिरंगा यात्रा निकाला। जो सठियांव से शुरू होकर मुबारकपुर, मोलनवा मोड़ ,शाहगढ़ बाजार, छतवारा मोड़,जहानागंज, चिरैयाकोट होते हुए बरहलगंज तक गई। जिसमें मुख्य रूप से ज्याउल्लाह अंसारी, राजेश यादव पूर्व महाप्रधान, अम्मार अदीबी, बीरेन्द्र यादव महाप्रधान आदि उपस्थित थे।
अतरौलिया: भाजपा प्रदेश मंत्री पिछड़ा मोर्चा विनोद राजभर, विधि एवं कानून प्रकोष्ठ के संयोजक नवीन सिंह, युवा मोर्चा लालगंज के जिला अध्यक्ष नीरज तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र के भगतपुर, पचरी, आदि गांव में घर घर जाकर तिरंगा लगाया गया। लोगों से अपील भी की गई कि आप लोग तिरंगे का सम्मान करते हुए अपने घरों पर तिरंगा लगाने का कार्य करें। इस मौके पर सुनील पांडेय, आनंद तिवारी, प्रदीप पांडेय, रॉबिन सिंह, विशाल सिंह मौजूद थे।
बूढ़नपुर: भीलमपुर छपरा से शहीद स्मात्र्क से बाइक रैली निकाली गई। पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इसमें एक हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली कोयलसा, बुढ़नपुर होते हुए पुन तहसील परिसर में आकर गोष्ठी में तब्दील हुई।इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष रूद्र शर्मा, संतोष यादव, उमाशंकर वर्मा, अंकित गुप्ता ,आगम सिंह,उपस्थित रहे।नगर पंचायत द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मारक स्थल पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें तिरंगा, भारत माता की प्रतिमा सहित अनेक देश भक्ति प्रतिमाएं बनाई गई। प्रतिमा का आकर्षण देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता में शगुन शर्मा प्रथम, महिमा विश्वकर्मा द्वितीय स्थान को अधिशासी अधिकारी लव कुमार ने पुरस्कृत किया।
तरवा: क्षेत्र के मेंहनगर ,जगदीशपुर, रायपुर पट्टी,पौहारी बाबा, फरीदपुर, लखन्सीपुर, बोगरिया बाजार में आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। जगदीशपुर बीडीसी श्रवण यादव के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। प्राथमिक विद्यालय प्रांगण से छात्र-छात्राओं द्वारातिरंगा यात्रा निकाली गई। डीजे की धुन पर भारत माता के गीत पर थिरकते छात्र भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक नीलम पांडेय, लालता यादव ,उमेश यादव, जय प्रकाश पांडेय आदि उपस्थित रहे।
सगड़ी: अंजान शहीद स्थित मौलाना आजाद इंटर कालेज में आजादी के अमृत महोत्सव पर विद्यालय के प्रांगण में 108 फीट ऊंचे खंभे पर तिरंगा प्रबंधक मिर्जा आरिफ बेग व प्रधानाचार्य डॉ. मो. शाहेदीन, मिर्जा कमरूल हसन बेग ने सयुक्त प्रयास से स्थापित किया गया। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा किया जाएगा और तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। वहीं विद्यालय से रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें तमाम संभ्रांत लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर मिर्जा अनवर बेग, मोहम्मद सुफ़ियान, मोहम्मद रजा, सपना दूबे, असमा खातून आदि मौजूद रहे। पारीपट्टी गांव में प्रधान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान ग्राम प्रतिनिधि सबी रजा आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा, बीसी सखी मौजूद रही।

कप्तानगंज: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पंचदेव मन्दिर से तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और आजादी के नारे लगाते हुए महाराजगंज रोड स्थित बाबा गोपी दास कुटी तक गए। इस अवसर पर अवधेश कुमार गुप्त, मनोज कुमार, रंजेश कुमार, प्रखर, प्रियांशु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed