फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tributes to former Prime Minister Jawaharlal Nehru on his death anniversary

पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को किया नमन

Fri, 27 May 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Tributes to former Prime Minister Jawaharlal Nehru on his death anniversary
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्र पंडित जवाहरलाल नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद करते हुए नमन किया। जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पी थे। स्वतंत्रता संग्राम में उनके द्वारा किए गये योगदान अविस्मरणीय हैं। स्वतंत्रता के बाद देश के समक्ष आयी चुनौतियों का पंडित नेहरू ने डटकर सामना किया। भारत में औद्योगिक विकास के रास्ते खोले। भारत में उन्होंने विज्ञान और तकनीक का ऐसा ढांचा तैयार किया जो बाद में संचार क्रांति का आधार बना। कांग्रेस महासचिव अजीत कुमार राय ने कहा कि आजादी की लड़ाई में पंडित नेहरू नौ बार जेल गये और देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभायी। पंडित नेहरू ने पंचशील के सिद्धांत के माध्यम से विश्व शांति की अलख जगायी और विश्व में भारत का मान बढ़ाया। पंडित नेहरू अन्तर्राष्ट्रीय नायक के रूप में पहचाने जाते हैं। उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखी। इस मौके पर श्यामदेव यादव, चंद्रपाल यादव, ओंकार पांडेय, राना खातून, बृजेश सरोज, इम्तियाज अहमद, श्याम सिंह, आनंद सिंह, मूलचंद चौहान, सईद, शंभू शास्त्री, अहमद, सुभाष यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed